फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Trump criticises Ramaswamy publicly ahead of Iowa caucus

US: 'छल-कपट से अपना प्रचार अभियान चला रहे विवेक', डोनाल्ड ट्रंप ने पहली बार रामास्वामी पर हमला बोला

Sun, 14 Jan 2024 03:54 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 14 Jan 2024 03:54 PM IST
सार

US: पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने विवेक रामास्वामी पर पहली बार निशाना साधा है। ट्रंप ने उन पर छल कपट की चालें चलकर अपना प्रचार अभियान चलाने का आरोप लगाया है। रामास्वामी रिपब्लिकन नामांकन की दौड़ में ट्रंप के सबसे करीबी प्रतिद्वंदी हैं।   

विज्ञापन
Trump criticises Ramaswamy publicly ahead of Iowa caucus
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पहली बार विवेक रामास्वामी पर हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया है कि भारतीय-अमेरिकी उद्यमी छल-कपट से अपना प्रचार अभियान चला रहे हैं। रामास्वामी रिपब्लिकन नामांकन की दौड़ में ट्रंप के सबसे करीबी प्रतिद्वंदी हैं। ट्रंप की ओर से यह टिप्पणी 'आयोवा कॉकस' से पहले आई है। आयोवा कॉकस उस लंबी प्रक्रिया की शुरुआत मानी जाती है। जिसके तहत रिपब्लिकन और डेमोक्रेट राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों का चयन करते हैं।

विज्ञापन

टी-शर्ट पर 'सेव ट्रंप-वोट विवेक' का नारा 
दरअसल, रामास्वामी के प्रचार अभियान की ओर से ट्रंप के खिलाफ सोशल मीडिया पर सिलसिलेवार पोस्ट और टिप्पणियां की गईं। जिससे डोनाल्ड ट्रंप और उनकी टीम नाराज हो गई। उसके बाद पूर्व राष्ट्रपति की ओर से भी पलटवार किया गया। रामास्वामी ने शनिवार को आयोवा के रॉक रैपिड्स में एक कार्यक्रम में सिरकत की। इसके बाद उन्होंने युवाओं के एक समूह के साथ की तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की। लेकिन, इस तस्वीर ने ट्रंप का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। इन युवाओं की टी-शर्ट पर 'सेव ट्रंप- वोट विवेक' लिखा गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

छल-कपट की चालें चल रहे विवेक: ट्रंप
इसके बाद ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर लिखा कि विवेक ने अपने अभियान की शुरुआत उन्हें कई पीढ़ियों का सर्वश्रेष्ठ राष्ट्रपति बताकर की थी। लेकिन, अब वह छल-कपट की चालें चल रहे हैं और अपना समर्थन छिपा रहे हैं। पूर्व राष्ट्रपति ने कहा कि यह बहुत बड़ी चालाकी है। विवेक के लिए वोट देने का मतलब दूसरे पक्ष के लिए वोट करना है। इससे ठगे मत जाना। ट्रंप के लिए वोट करना। अपना वोट बर्बाद मत करना। उन्होंने कहा कि विवेक 'मेक अमेरिका ग्रेट अगेन' (एमएजीए) वाले नहीं हैं। एमएजीए एक राजनीतिक नारा है। इसे ट्रंप ने 2016 के राष्ट्रपति चुनाव दौरान लोकप्रिय बनाया था। इसका इस्तेमाल ट्रंप के राजनीतिक आधार को बताने के लिए किया जाता है। यह पहली बार है जब ट्रंप और उनकी टीम ने रामास्वामी पर सार्वजनिक रूप से सीधा हमला किया है। 

विज्ञापन

रामास्वामी ने फिर की ट्रंप की तारीफ
हालांकि, ट्रंप के पोस्ट के बाद रामास्वामी ने एक बार फिर उनकी तारीफ की है। रामास्वामी ने कहा कि वह ट्रंप का सम्मान करते हैं और वह 21 वीं सदी के सर्वश्रेष्ठ राष्ट्रपति थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed