{"_id":"6781c284f3eb202c5b00e70e","slug":"trump-cannot-keep-gun-after-being-sentenced-in-hush-money-case-know-what-restrictions-will-be-imposed-on-him-2025-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैसले का असर: ट्रंप वोट तो दे सकते हैं, पर डीएनए सैंपल देना होगा; दोषमुक्त होने तक ये अधिकार भी होंगे बाधित","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
फैसले का असर: ट्रंप वोट तो दे सकते हैं, पर डीएनए सैंपल देना होगा; दोषमुक्त होने तक ये अधिकार भी होंगे बाधित
Sat, 11 Jan 2025 06:29 AM IST
शिव शुक्ला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: शिव शुक्ला
Updated Sat, 11 Jan 2025 06:29 AM IST
सार
ट्रंप को भले ही सजा नहीं हुए है, लेकिन व्यावसायिक रिकॉर्ड में हेराफेरी के लिए उन्हें दोषी ठहराया गया है। जब तक वह दोषमुक्त नहीं होते, तब तक उनके कुछ अधिकार प्रभावित होंगे।
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप, नवनिर्वाचित, अमेरिकी राष्ट्रपति
- फोटो : ANI
विस्तार
अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भले ही पॉर्न स्टार को पैसे देकर चुप कराने के मामले में सजा से भले बच गए, लेकिन अदालत ने उन्हें 34 अपराधों के लिए दोषी ठहराया है। इन मामलों में जब तक वह दोषमुक्त नहीं हो जाते, राष्ट्रपति बनने के बाद भी उनके कई अधिकार प्रभावित होंगे। ऐसे में वह वोट तो दे सकते हैं, लेकिन न्यूयॉर्क के अपराध डाटाबैंक में उन्हें अन्य अपराधियों की तरह अपना डीएनए नमूना देना होगा।
विज्ञापन
ट्रंप दे पाएंगे वोट
ट्रंप फ्लोरिडा राज्य के मतदाता और फ्लोरिडा का कानून किसी अपराध में सजा पाए व्यक्ति को मतदान से रोकता है। लेकिन दूसरे राज्यों में अपराधी ठहराए जाने पर मतदान के अधिकार से तभी वंचित करता है जब सजा सुनाने वाले राज्य में उसका मतदान का अधिकार खत्म हो जाता है। ट्रंप को न्यूयॉर्क में दोषी ठहराया गया है। जहां का कानून दोषी को तभी तक मतदान के अधिकार से वंचित रखता है जब तक कि वह जेल में है। जेल से बाहर आने पर मतदान का अधिकार बहाल हो जाता है। चूंकि ट्रंप को कैद की सजा नहीं हुई है, इसलिए उनके मतदान का अधिकार खत्म नहीं हुई।
विज्ञापन
फैसले का ये असर भी
ट्रंप संघीय कानून के मुताबिक कोई हथियार नहीं रख सकते हैं। शराब का लाइसेंस नहीं मिल सकता है। वह कसिनो का व्यवसाय भी नहीं कर सकते हैं। संघीय कानून के मुताबिक, आपराधिक रिकॉर्ड वाले व्यक्ति को गेमिंग लाइसेंस नहीं मिलता है। ट्रंप के कई होटल हैं जहां के रेस्तरां में शराब परोसी जाती है और कसिनो भी है। लेकिन उनके कारोबार कंपनी के नाम पर हैं, इसलिए उनके दोषसिद्धि का उस पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
न्यूयॉर्क के गवर्नर को माफ करने का अधिकार
ट्रंप को इस दोषसिद्धि से माफी का अधिकार न्यूयॉर्क के गवर्नर को है। उनके मामले की सुनवाई न्यूयॉर्क की अदालत में की गई और इसमें राज्य के कानून का उल्लंघन शामिल था। राष्ट्रपति की क्षमादान केवल संघीय अपराधों पर लागू होती है। न्यूयॉर्क की गवर्नर कैथी होचुलृ डेमोक्रेट हैं और इसकी संभावना कम है कि वह ट्रंप को माफ करेंगी। पिछले महीने उनसे पूछा गया था कि क्या वह ट्रंप को माफ करेंगी, तो उन्होंने कई हां या ना नहीं कहा था। लेकिन यह कहा था कि माफी की प्रक्रिया में कई चीजें होती हैं जिसमें अपराध का पछतावा शामिल है। ट्रंप का कहना है कि उन्होंने कुछ गलत नहीं किया।
हथियार नहीं रख सकते
ट्रंप को भले ही सजा नहीं हुए है, लेकिन व्यावसायिक रिकॉर्ड में हेराफेरी के लिए उन्हें दोषी ठहराया गया है। जब तक वह दोषमुक्त नहीं होते, तब तक उनके कुछ अधिकार प्रभावित होंगे। संघीय कानून के मुताबिक, वह कोई हथियार नहीं रख सकते हैं।
डीएनए देना होगा
ट्रंप को न्यूयॉर्क में सजा सुनाई गई है। यहां के कानून के मुताबिक, अगर किसी व्यक्ति को अपराध में दोषी ठहराया जाता है तो उसे राज्य के अपराध डाटाबैंक में अपना डीएनए नमूना देना होता है। ट्रंप को भी डीएनए नमूना देना होगा ।