{"_id":"687eae41452455a3fc09f6f0","slug":"trump-administration-releases-fbi-records-on-martin-luther-king-jr-despite-protests-from-his-family-2025-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"US: ट्रंप प्रशासन ने सार्वजनिक किए मार्टिन लूथर किंग जूनियर से जुड़े FBI के रिकॉर्ड, परिवार ने किया था विरोध","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US: ट्रंप प्रशासन ने सार्वजनिक किए मार्टिन लूथर किंग जूनियर से जुड़े FBI के रिकॉर्ड, परिवार ने किया था विरोध
Tue, 22 Jul 2025 02:46 AM IST
दीपक कुमार शर्मा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: दीपक कुमार शर्मा
Updated Tue, 22 Jul 2025 02:46 AM IST
सार
ट्रंप प्रशासन ने मार्टिन लूथर किंग जूनियर से जुड़े एफबीआई के रिकॉर्ड सार्वजनिक कर दिए हैं। हालांकि, मार्टिन के परिवार ने इसका विरोध किया था। इन रिकॉर्ड्स में लगभग 2,00,000 पन्ने शामिल हैं।
विज्ञापन
अमेरिका का राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
- फोटो : एएनआई (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ट्रंप प्रशासन ने मार्टिन लूथर किंग जूनियर से जुड़े एफबीआई के रिकॉर्ड सार्वजनिक कर दिए हैं, जबकि उनके परिवार और उस नागरिक अधिकार संगठन ने इसका विरोध किया था, जिसका नेतृत्व किंग ने 1986 में हत्या तक किया था।
विज्ञापन
इन रिकॉर्ड्स में लगभग 2,00,000 पन्ने शामिल हैं, जो 1977 से अदालत के आदेश से छिपाकर रखे गए थे। एफबीआई ने ये रिकॉर्ड पहले इकट्ठा किए थे और बाद में इन्हें राष्ट्रीय अभिलेखागार विभाग को सौंप दिया था।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Bangladesh F-7BGI Crash: कैसे स्कूल से टकरा गया चीन निर्मित लड़ाकू विमान, हादसे को क्यों नहीं रोक पाया पायलट?
विज्ञापन
किंग के परिवार को पहले ही दे दी गई थी जानकारी
किंग के परिवार, जिसमें उनके दो बच्चे मार्टिन तृतीय और बर्निस शामिल हैं, को पहले से ही बता दिया गया था कि ये रिकॉर्ड सार्वजनिक किए जाएंगे। उन्होंने रिकॉर्ड सार्वजिनक होने से पहले अपनी टीम के साथ इन दस्तावेजों की समीक्षा की।
पिता से जुड़ी जानकारी लोगों की दिलचस्पी का विषय
सोमवार (स्थानीय समयानुसार) को दिए गए एक लंबे बयान में, किंग के दोनों बच्चों मार्टिन लूथर किंग तृतीय और बर्निस किंग ने कहा कि उनके पिता से जुड़ी जानकारी लोगों की दिलचस्पी का विषय रही है। लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि ये जानकारी बहुत निजी है और लोगों को इसे पूरे ऐतिहासिक संदर्भ में ही समझना चाहिए।
ये भी पढ़ें: Fighter Jet Crash: बांग्लादेश वायुसेना का प्रशिक्षण विमान कॉलेज परिसर में गिरा; 20 लोगों की मौत, 171 घायल
चुनाव के समय दस्तावेज सार्वजनिक करने का ट्रंप ने किया था वादा
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति चुनाव के समय वादा किया था कि वह राष्ट्रपति जॉन एफ. कैनेडी की 1963 की हत्या से जुड़े दस्तावेज सार्वजनिक करेंगे। जनवरी में राष्ट्रपति बनने के बाद, उन्होंने 1968 में रॉबर्ट एफ. कैनेडी और मार्टिन लूथर किंग की हत्याओं से जुड़े दस्तावेजों को भी सार्वजनिक करने के लिए एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए। सरकार ने मार्च में जेएफके कैनेडी के रिकॉर्ड खोले और अप्रैल में कुछ आरएफके फाइलों का खुलासा किया।