फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Trump 18 Rallies May Have Led To Over 30000 Covid Cases, 700 Deaths says stanford university study

भारी पड़ीं ट्रंप की रैलियां : 30 हजार संक्रमित, 700 ने गंवाई जान

Sun, 01 Nov 2020 12:01 PM IST
अनवर अंसारी पीटीआई, वाशिंगटन
पीटीआई, वाशिंगटन Published by: अनवर अंसारी Updated Sun, 01 Nov 2020 12:01 PM IST
विज्ञापन
Trump 18 Rallies May Have Led To Over 30000 Covid Cases, 700 Deaths says stanford university study
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : सोशल मीडिया

अमेरिका में तीन नवंबर को राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होने हैं। ऐसे में नेताओं द्वारा लगातार चुनावी रैलियों को संबोधित किया जा रहा है। वहीं, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा की गई 18 चुनावी रैलियों को लेकर एक अध्ययन में दावा किया गया है कि इनकी वजह से देश में कोरोना वायरस के 30 हजार से अधिक नए मामले सामने आए और 700 से अधिक लोगों की मौत हुई है। 

विज्ञापन


स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं द्वारा किए गए एक अध्ययन में यह अनुमान जताया गया है। इस अध्ययन में कहा गया है कि राष्ट्रपति ट्रंप की रैलियों में समर्थकों को भारी कीमत चुकानी पड़ी। 'कोविड-19 के प्रसार पर बड़े समूह की बैठकों के प्रभाव : ट्रंप रैलियों का मामला' शीर्षक के इस अध्ययन में शोधकर्ताओं ने 20 जून से 22 सितंबर के बीच हुई ट्रंप की 18 चुनावी रैलियों पर शोध किया है। इस अध्ययन में पाया गया है कि इस दौरान रैली में शामिल 30 हजार लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए। इस भीड़ में शामिल 700 से अधिक लोगों की वायरस के कारण मौत हो चुकी है। 
विज्ञापन



शोधकर्ताओं ने कहा है कि हमारा विश्लेषण बड़े समारोहों में कोविड-19 के फैलने के जोखिम के संबंध में सार्वजनिक स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा दी गई चेतावनी का समर्थन करता है। खासकर जब मास्क का प्रयोग और शारीरिक दूरी का पालन नहीं किया गया। जिन लोगों ने ट्रंप की रैली में भाग लिया, उन्हें इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: खुलकर बोले अमेरिकी मतदाता, ट्रंप या बिडेन को इन मुद्दों पर मिलेगी सत्ता की चाबी


बिडेन ने उठाया सवाल
वहीं, डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बिडेन ने इस अध्ययन को ट्विटर पर पोस्ट किया और कहा, 'राष्ट्रपति आपकी चिंता नहीं करते हैं। वह खुद के समर्थकों की भी चिंता नहीं करते हैं।' अमेरिका में वायरस की चपेट में आकर 87 लाख लोग संक्रमित हुए हैं। वहीं, 2,25,000 से अधिक मरीजों की कोविड-19 के चलते मौत हुई है।

बड़े कार्यक्रमों में ज्यादा खतरा
रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र (सीडीसी) ने सलाह दी है कि बड़े कार्यक्रमों में, विशेष रूप से ऐसी जगहों में जहां प्रतिभागी मास्क नहीं पहनते हैं या सामाजिक दूरी का पालन नहीं करते हैं। वहां संक्रमण का खतरा सबसे अधिक है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed