{"_id":"67a799bddc487146a307f593","slug":"trudeau-attended-aga-khan-s-funeral-ceremony-in-portugal-his-remains-will-be-buried-today-world-news-2025-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Portugal: कल सुपुर्दे-ए-खाक किए जाएंगे आगा खान, लिस्बन में आयोजित कार्यक्रम में दी गई अंतिम विदाई","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Portugal: कल सुपुर्दे-ए-खाक किए जाएंगे आगा खान, लिस्बन में आयोजित कार्यक्रम में दी गई अंतिम विदाई
Sat, 08 Feb 2025 11:22 PM IST
शुभम कुमार
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लिस्बन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लिस्बन
Published by: शुभम कुमार
Updated Sat, 08 Feb 2025 11:22 PM IST
सार
शिया इस्माइली मुसलमानों के 49वें आध्यात्मिक नेता आगा खान चतुर्थ का शनिवार को लिस्बन में अंतिम संस्कार समारोह आयोजित किया गया। इस निजी समारोह में कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो समेत ये दिग्गज नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
आगा खान।
- फोटो : एक्स/@AKF_Global
विस्तार
शिया इस्माइली मुसलमानों के 49वें आध्यात्मिक नेता आगा खान चतुर्थ का शनिवार को लिस्बन में अंतिम संस्कार समारोह आयोजित किया गया। इस निजी समारोह में कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो, स्पेन के पूर्व राजा जुआन कार्लोस, पुर्तगाल के राष्ट्रपति मार्सेलो रेबेलो डीसूसा और लिस्बन के मेयर समेत कई हस्तियां मौजूद रहीं।
बता दें कि आगा खान को रविवार को मिस्र के अस्वान में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। आगा खान विकास नेटवर्क और इस्माइली धार्मिक समुदाय ने मंगलवार को उनके निधन की घोषणा की थी। उनके पुत्र रहीम अल-हुसैनी (53) को उनकी इच्छा के अनुसार आगा खान पंचम नामित किया गया है, जो अब दुनिया भर के लाखों इस्माइली मुसलमानों के आध्यात्मिक नेता होंगे।
आगा खान को पैगंबर मुहम्मद का प्रत्यक्ष वंशज माना जाता है और उन्हें एक राष्ट्राध्यक्ष के समान सम्मान दिया जाता है। प्रिंस करीम को 1957 में ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की ओर से 'हिज हाइनेस' की उपाधि दी गई थी। आगा खान एक सफल व्यवसायी और परोपकारी व्यक्ति के रूप में जाने जाते थे और इस्लामी संस्कृति एवं मूल्यों के प्रबल समर्थक थे।
विज्ञापन
आगा खान विकास नेटवर्क स्वास्थ्य, शिक्षा, आवास और ग्रामीण आर्थिक विकास जैसे मुद्दों पर काम करता है। यह संगठन 30 से अधिक देशों में सक्रिय है और इसका वार्षिक बजट लगभग एक अरब डॉलर है। इस्माइली समुदाय के लोग अपनी आय का 12.5 प्रतिशत तक आगा खान को दान करना अपना कर्तव्य मानते हैं।