फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Trucker blockade at Canada-US border expected to end Wednesday, says police

कनाडा: ट्रक ड्राइवरों का आंदोलन आज हो सकता है खत्म, एक हफ्ते से पीएम ट्रुडो की मुसीबत बना प्रदर्शन

Wed, 16 Feb 2022 07:25 AM IST
सुरेंद्र जोशी एएनआई, ओटावा 
एएनआई, ओटावा  Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Wed, 16 Feb 2022 07:25 AM IST
सार

मैनिटोबा पुलिस ने कहा कि उसे विश्वास है कि प्रदर्शनकारी उक्त इलाका तुरंत खाली कर देंगे और आवाजाही फिर सामान्य हो जाएगी। यह आंदोलन कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रुडो के लिए बड़ी मुसीबत का सबब बना हुआ है। 

विज्ञापन
Trucker blockade at Canada-US border expected to end Wednesday, says police
कनाडा में जारी आंदोलन (फाइल फोटो) - फोटो : Social media

विस्तार

कनाडा में करीब एक हफ्ते से जारी ट्रक ड्राइवरों का आंदोलन बुधवार को खत्म होने की उम्मीद है। रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस (आरसीएमपी) ने भरोसा जताया है कि मैनिटोबा-अमेरिका सीमा पर कोविड-19 महामारी प्रतिबंधों के खिलाफ चल रहा यह आंदोलन आज समाप्त हो सकता है। यह आंदोलन कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रुडो के लिए बड़ी मुसीबत का सबब बना हुआ है। 

विज्ञापन


सीबीसी न्यूज की खबर के मुताबिक मैनिटोबा पुलिस ने कहा कि उसे विश्वास है कि प्रदर्शनकारी एमर्सन क्रॉसिंग इलाका तुरंत खाली कर देंगे और आवाजाही फिर सामान्य हो जाएगी। मैनिटोबा आरसीएमपी के प्रमुख रॉब हिल ने एक बयान में कहा कि आंदोलनकारी जल्द ही पूरा क्षेत्र खाली कर देंगे और एमर्सन बंदरगाह तक आवाजाही आरंभ हो जाएगी। प्रदर्शनकारियों ने पिछले गुरुवार से ही मैनिटोबा में हाईवे 75 को जाम कर रखा है। हालांकि उन्होंने आपात वाहनों को आने जाने की अनुमति दे रखी है।
विज्ञापन


इस आंदोलन के कारण कनाडा में जनजीवन व कारोबार पर बुरा असर पड़ा है। एमर्सन के एक कारोबारी सिमोन रेश्च ने कहा कि करीब एक हफ्ते से  दुकान ठप पड़ी है। आवाजाही तुरंत बहाल करने के लिए सरकार को कदम उठाना चाहिए। उन्होंने कहा कि दो साल कोरोना महामारी ने बिगाड़ दिए और अब यह आंदोलन कारोबार को ठप किए, यदि यह चलता रहा तो हम धंधा बंद कर देंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एमर्सन क्रॉसिंग कनाडा-अमेरिका सीमा पर व्यापार के लिए कई महत्वपूर्ण ड्रॉय पोर्ट जमीनी बंदरगाहों में से एक है। आंदोलनकारी न केवल कोरोना पाबंदियां खत्म करने व संघीय सरकार के वैक्सीन आदेश को वापस लेने की मांग कर रहे हैं, बल्कि प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रुडो के इस्तीफे व अन्य बदलाव की मांगें भी कर रहे हैं। 


पीएम ट्रुडो की हुई मुसीबत, पहली बार कनाडा में लगी इमर्जेंसी
यह आंदोलन कनाडा के पीएम ट्रुडो के बड़ी मुसीबत बन गया और पूरे देश में फैल गया। कोरोना वैक्सीन अनिवार्य करने के आदेश के खिलाफ शुरू हुआ आंदोलन उनके इस्तीफे की मांग तक पहुंच गया। इससे निपटने के लिए ट्रुडो को पहली बार देश में आपात स्थिति अधिनियम लागू करना पड़ा। हजारों ट्रक ड्राइवर अपने ट्रकों के साथ प्रदर्शन कर रहे हैं। इस वजह से राजधानी ओटावा के कई इलाके भी जाम हो गए हैं। ओटावा में 50 हजार से ज्यादा ट्रक ड्राइवर्स प्रदर्शन कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed