फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Trinidad And Tobago: kamla persad-bissessar read poem on PM Modi in her welcome speech; praised him profusely

Trinidad And Tobago: प्रधानमंत्री कमला ने स्वागत भाषण में पढ़ी पीएम मोदी की कविता; तारीफ में जमकर पढ़े कसीदे

Fri, 04 Jul 2025 12:23 PM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पोर्ट ऑफ स्पेन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पोर्ट ऑफ स्पेन Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 04 Jul 2025 12:23 PM IST
सार

यह प्रधानमंत्री के रूप में मोदी का त्रिनिदाद एंड टोबैगो का पहला दौरा है और 1999 के बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री का इस कैरिबियाई देश का पहला द्विपक्षीय दौरा है। पीएम मोदी की यह यात्रा त्रिनिदाद एंड टोबैगो की प्रधानमंत्री के निमंत्रण पर हो रही है।

विज्ञापन
Trinidad And Tobago: kamla persad-bissessar read poem on PM Modi in her welcome speech; praised him profusely
Kamla Persad-Bissessar, PM Modi - फोटो : PTI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी यात्रा के दूसरे चरण में त्रिनिदाद एंड टोबैगो पहुंचे। उन्होंने यहां त्रिनिदाद एंड टोबैगो की प्रधानमंत्री कमला प्रसाद-बिसेसर से मुलाकात की। इस दौरान एक खास पल भी आया, जब पीएम कमला ने पीएम मोदी की किताब 'आंख आ धन्य छे' में प्रकाशित एक कविता का जिक्र किया। कमला ने इस कविता के जरिए भारत और कैरेबियाई देश के बीच स्थायी रिश्ते को दर्शाया। उन्होंने पीएम मोदी के भारतीय प्रवासियों के साथ गहरे भावनात्मक संबंधों को बयां करने का प्रयास किया।

विज्ञापन


‘आंख आ धन्य छे’ में कविता गुजराती भाषा में लिखी गई
‘आंख आ धन्य छे’ में कविता गुजराती भाषा में लिखी है। इसमें लिखा है- 'मेरे मन की गहराइयों में, मैं अतीत में बहुत दूर जाता हूं। हर पल एक याद बनकर खुलता है, मेरी स्मृतियां आसानी से लौट आती हैं। हर चेहरा आसानी से पहचाना जाता है, कुछ भी छिपा नहीं रहता, क्योंकि सत्य साफ दिखाई देता है। हमारे उन साथियों के लिए, जिनके साथ हमने कष्ट सहे। वे कभी भुलाए नहीं जाते, एक साथ सहे उन कष्टों को अंत में वे ही यात्रा बन जाते हैं।'
विज्ञापन




पीएम मोदी की जमकर तारीफ
अपने संबोधन में उन्होंने पीएम मोदी की जमकर तारीफ की। उन्होंने पीएम मोदी के दौरे को गहरा सम्मान और साझा इतिहास का क्षण बताया। उन्होंने कहा, 'हमें एक ऐसे व्यक्ति की उपस्थिति का सौभाग्य प्राप्त है, जो हमारे लिए बहुत प्रिय है। यह दौरा सिर्फ औपचारिकता नहीं, बल्कि हमारे लिए बहुत सम्मान की बात है। मुझे विश्व के सबसे सम्मानित और दूरदर्शी नेताओं में से एक भारत के प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत करने का विशेष सौभाग्य मिला है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


'आपने विश्व भर के भारतीयों के दिलों में गर्व की भावना जगाई'
उन्होंने आगे कहा, 'प्रधानमंत्री जी, आप एक परिवर्तनकारी शक्ति हैं, जिन्होंने भारत के शासन को बेहतर बनाया और अपने देश को एक प्रमुख वैश्विक शक्ति के रूप में स्थापित किया। आपके दूरदर्शी और भविष्यवादी पहलों ने भारतीय अर्थव्यवस्था को आधुनिक बनाया, एक अरब से अधिक नागरिकों को सशक्त किया। सबसे बढ़कर आपने विश्व भर के भारतीयों के दिलों में गर्व की भावना जगाई।'




भारत की वैश्विक वैक्सीन मैत्री पहल का भी जिक्र
उन्होंने कोरोना महामारी के दौरान पीएम मोदी के नेतृत्व और भारत की वैश्विक वैक्सीन मैत्री पहल का भी जिक्र किया। यह प्रधानमंत्री के रूप में मोदी का त्रिनिदाद एंड टोबैगो का पहला दौरा है और 1999 के बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री का इस कैरिबियाई देश का पहला द्विपक्षीय दौरा है। पीएम मोदी की यह यात्रा त्रिनिदाद एंड टोबैगो की प्रधानमंत्री के निमंत्रण पर हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed