{"_id":"5de05d3a8ebc3e54cf09d074","slug":"trans-atlantic-smuggling-case-caught-for-the-first-time-by-a-submarine","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अविश्वसनीय: पनडुब्बी से पकड़ी 644 करोड़ रुपये की कोकीन, पांच देशों ने की संयुक्त कार्रवाई","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अविश्वसनीय: पनडुब्बी से पकड़ी 644 करोड़ रुपये की कोकीन, पांच देशों ने की संयुक्त कार्रवाई
Fri, 29 Nov 2019 05:21 AM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Fri, 29 Nov 2019 05:21 AM IST
विज्ञापन
Sea
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुनने में आपको अविश्वसनीय लग सकता है, लेकिन पहली बार किसी पनडुब्बी के जरिए अटलांटिक महासागर को पार करते हुए दक्षिण अमेरिका से हजारों मील की दूरी तय कर नशीले पदार्थों की तस्करी करने का मामला पकड़ में आया है। पांच देशों की पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन के बाद बुधवार को स्पेन के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में विगो के तट पर छिपाई गई इस पनडुब्बी को दबोच लिया गया।
विज्ञापन
फाइबर ग्लास से निर्मित 72 फुट लंबी पनडुब्बी से करीब 644 करोड़ रुपये की कीमत वाली 3500 किलोग्राम कोकीन बरामद की गई थी। माना जा रहा है कि नशे की यह खेप कोलंबिया से ब्रिटेन के बाजारों में बेचने के लिए लाई जा रही थी। इसके पीछे दक्षिण अमेरिका के किसी बड़े ड्रग्स माफिया ग्रुप का हाथ माना जा रहा है।
विज्ञापन
स्पेनिश पुलिस ने इक्वाडोर के दो लोगों को पनडुब्बी के साथ गिरफ्तार किया है, जबकि स्पेनिश मूल का एक आरोपी फरार होने में सफल हो गया। कोलंबिया से चली इस पनडुब्बी ने पकड़े जाने से पहले 7690 किलोमीटर का सफर तय किया था।
विज्ञापन
स्पेनिश पुलिस और वित्त मंत्रालय के मुताबिक, पनडुब्बी के जरिए अमेरिका में नशीले पदार्थों की तस्करी करना एक आम बात है। लेकिन उन पनडुब्बियों की क्षमता महज एक या दो हजार किलोमीटर तक सफर करने की होती है।
अटलांटिक महासागर को पार करते हुए हजारों मील की दूरी तय करने का ऐसा मामला पहली बार सामने आया है। पनडुब्बी को पकड़ने के इस अभियान में स्पेन, पुर्तगाल, अमेरिका, ब्रिटेन और ब्राजील की पुलिस ने मिलकर काम किया था और 15 नवंबर से इस पर पूरे सफर के दौरान नजर रखी जा रही थी। पुर्तगाल के तटीय शहर गैलीसिया में रुकने के बाद इसने स्पेन का रुख किया था।
खास पनडुब्बी
- 72 फुट लंबी पनडुब्बी को फाइबर ग्लास से किया गया है निर्मित
- 20 करोड़ रुपये आंका गया है इसके निर्माण में किया गया खर्च
- 05 टन यानी पांच हजार किलो तक वजन उठाने में है सक्षम
- 08 से 9 हजार किलोमीटर तक की दूरी कर सकती है तय
- 03 हिस्सों इंजन रूम, कॉकपिट और कार्गो रूम में है विभक्त
पहले भी मिली हैं पनडुब्बियां
अगस्त 2006 में अफसरों ने स्पेन के वीगो से घर में स्टील से बनी एक छोटी पनडुब्बी पकड़ी थी। बाद में 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया। ये लोग भी कोकीन की तस्करी करने वाले थे।2007 में कोलंबिया के गुआजीरा तट पर एक विशालकाय नार्को-पनडुब्बी पकड़ी गई, जबकि 2010 में एक ड्रग्स माफिया को अफ्रीका में तस्करी के लिए पनडुब्बी बनवाने की कोशिश के लिए सजा दी गई। 2014 में गुयाना में भी एक बड़ी पनडुब्बी पकड़ी गई, जिसके ट्रांस-अटलांटिक तस्करी के लिए उपयोग किए जाने का संदेह था।
दिसंबर 2015 में ब्राजील के अटलांटिक तट पर जंगलों में एक पनडुब्बी पकड़ी गई थी, जिसमें नशीली दवाओं के अंश मिले थे।