फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Train crashed into a passenger bus in Lagos, Nigeria

Nigeria: नाइजीरिया के लागोस में ट्रेन से टकराई यात्री बस, 6 की मौत, दर्जनों घायल

Fri, 10 Mar 2023 06:42 AM IST
देव कश्यप एएनआई, लागोस (नाइजीरिया)।
एएनआई, लागोस (नाइजीरिया)। Published by: देव कश्यप Updated Fri, 10 Mar 2023 06:42 AM IST
सार

नाइजीरिया की राष्ट्रीय आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी के प्रमुख इब्राहिम फारिनलोय (Ibrahim Farinloye) ने बताया कि बस सरकारी कर्मचारियों को काम पर ले जा रही थी, इसी दौरान वह इंटर-सिटी ट्रेन से टकरा गई।

विज्ञापन
Train crashed into a passenger bus in Lagos, Nigeria
लागोस में एक ट्रेन और यात्री बस के बीच हुई टक्कर। - फोटो : Facebook/LASEMA

विस्तार

नाइजीरिया के लागोस (Lagos) में गुरुवार को एक ट्रेन के यात्री बस से टकरा जाने से भीषण हादसा हो गया। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई है, जबकि दर्जनों लोग घायल बताए जा रहे हैं। लागोस स्टेट इमरजेंसी मैनेजमेंट एजेंसी (LASEMA) ने यह जानकारी दी है। 

विज्ञापन


हादसे में छह लोगों की मौत, दर्जनों घायल

नाइजीरिया की राष्ट्रीय आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी के प्रमुख इब्राहिम फारिनलोय (Ibrahim Farinloye) ने बताया कि बस सरकारी कर्मचारियों को काम पर ले जा रही थी, इसी दौरान वह इंटर-सिटी ट्रेन से टकरा गई। इब्राहिम फारिनलोय ने कहा, अब तक इस हादसे में 84 लोगों को जिंदा बचा कर अस्पताल ले जाया गया है। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई है, जिसमें अस्पताल में मरने वाले भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि सभी घालय बस के थे। ट्रेन में सवार किसी यात्री को चोट नहीं आई है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी के पैरामेडिक्स द्वारा प्राथमिक उपचार दिए जाने के बाद घायलों को आगे की चिकित्सा के लिए सामान्य अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है।

विज्ञापन

 

बस चालक के लापरवाही से हुई दुर्घटना
लागोस स्टेट इमरजेंसी मैनेजमेंट एजेंसी के सचिव ओलुफेमी ओके-ओसानिनटोलू ने कहा कि इस दुर्घटना का तात्कालिक कारण बस चालक की लापरवाही से गाड़ी चलाना है। ओके-ओसानिनटोलू ने बताया कि यह घटना बस चालक की लापरवाह ड्राइविंग के कारण हुई है। ट्रेन से टकराने ले पहले बस चालक ने ट्रेन के ट्रैफिक सिग्नल को तोड़ने की कोशिश की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

नाइजीरिया में सड़क दुर्घटना आम
स्थानीय निवासियों के मुताबिक, नाइजीरिया के शहरों में ट्रेन और ट्रक दुर्घटनाएं आम हैं। यहां पर आमतौर पर यातायात नियमों का सही से पालन नहीं किया जाता है। उन्होंने कहा कि नाइजीरिया के सबसे बड़े शहर और वाणिज्यिक केंद्र लागोस में यह एक गंभीर समस्या हैं। हालांकि हाल के वर्षों में अधिकारियों ने सड़क और इस प्रकार की दुर्घटना को नियंत्रण करने के लिए कई कड़े कदम उठाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed