फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Trade war: China slaps 125 pc tariffs on US, Xi asks EU to 'jointly resist' America

Trade War: 'एकतरफा दबाव की अमेरिकी नीति का मिलकर विरोध करें', US पर 125% टैरिफ लगाने के बाद EU से बोला चीन

Fri, 11 Apr 2025 11:23 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग। Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 11 Apr 2025 11:23 PM IST
सार

Trade War: चीन ने यूरोपीय संघ से अपील की है कि वह मिलकर अमेरिका की एकतरफा दबाव बनाने की नीति का विरोध करे। इससे पहले, चीन ने अमेरिका के सामान पर 125% टैरिफ लगाकर कड़ा जवाब दिया और कहा कि अब इतने ज्यादा टैक्स पर अमेरिकी सामान खरीदना नामुमकिन है।

विज्ञापन
Trade war: China slaps 125 pc tariffs on US, Xi asks EU to 'jointly resist' America
डोनाल्ड ट्रंप, शी जिनपिंग - फोटो : एएनई/रॉयटर्स

विस्तार

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने यूरोपीय संघ (ईयू) से आग्रह किया कि वह अमेरिका की एकतरफा दबाव बनाने की नीति का मिलकर विरोध करे। बता दें कि चीन और अमेरिका के बीच व्यापार युद्ध तेज हो गया है। आज चीन ने अमेरिका के सामान पर 125 फीसदी टैरिफ लगा दिया। यह कदम चीन ने अमेरिका की ओर से लगाए गए 145 फीसदी टैरिफ के जवाब में उठाया है। 

विज्ञापन


चीनी विदेश मंत्रालय ने कहा कि वह बातचीत के लिए तैयार हैं, लेकिन यह बराबरी और आपसी सम्मान पर आधारित होनी चाहिए। मंत्रालय ने यह भी कहा, अगर अमेरिका और टैरिफ बढ़ाता है, तो चीन अब उसे नजरअंदाज करेगा। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: ट्रंप को चीन का मुंहतोड़ जवाब, अमेरिकी सामानों पर टैरिफ बढ़ाकर किया 125 फीसदी
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, चीन के कस्टम टैरिफ कमीशन ने एक बयान में कहा, अमेरिका द्वारा अब टैरिफ बढ़ाना दुनिया के आर्थिक इतिहास में एक मजाक बन जाएगा। चीन के लिए अब इतने ज्यादा कर पर अमेरिकी सामान खरीदना मुश्किल हो गया है। लेकिन अगर अमेरिका चीन के आर्थिक हितों को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचाता है, तो चीन भी सख्ती से जवाब देगा और आखिरी तक मुकाबला करेगा। 

चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग ने क्या कहा
राष्ट्रपति जिनपिंग ने स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज से मुलाकात के दौरान कहा, टैरिफ की लड़ाई में कोई विजेता नहीं होता। जो देश पूरी दुनिया के खिलाफ जाएगा, वह खुद अकेला पड़ जाएगा। उन्होंने कहा, चीन और यूरोपीय संघ दोनों की वैश्विक व्यापार और मुक्त व्यापार के समर्थक हैं। हम मिलकर अतरराष्ट्रीय नियमों और व्यवस्था की रक्षा करेंगे। 

टैरिफ प्रभावित देशों का दौरा करेंगे जिनपिंग
अमेरिका की तरफ से बढ़ते दबाव को देखते हुए चीन ने अब दुनिया का समर्थन जुटाने की रणनीति शुरू कर दी है। राष्ट्रपति शी अगले हफ्ते वियतनाम, मलयेशिया और कंबोडिया का दौरा करेंगे। ये देश भी अमेरिका के टैरिफ से प्रभावित हुए हैं। चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने दुनियाभर में चीन के राजदूतों के साथ एक अहम बैठक की, जिसमें उन्होने मौजूदा हालात में चीन की रणनीतिक प्राथमिकताएं तय कीं। 

पूरी ताकत से जवाब देगा चीन: लिन जियान
चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन जियान ने कहा, अगर अमेरिका सच्चे दिल से बातचीत करना चाहता है, तो उसे अपनी ज्यादा दबाव बनाने की नीति छोड़नी होगी। बातचीत बराबरी, आपसी सम्मान और लाभ पर होनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा, अगर अमेरिका टैरिफ युद्ध को और बढ़ाएगा तो चीन पूरी ताकत से उसका जवाब देगा। अमेरिका की दादागिरी और जबरदस्ती के आगे झुकना अब विकल्प नहीं है। 


इतिहास को पीछे नहीं ले जाया जा सकता: वांग यी
विदेश मंत्री वांग यी ने अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) के प्रमुख राफेल ग्रोसी से मुलाकात के दौरान कहा, अमेरिका मनमानी नहीं कर सकता। इतिहास को पीछे नहीं ले जाया जा सकता। उन्होंने कहा, अमेरिका केवल अपने फायदे के लिए अंतरराष्ट्रीय व्यापार व्यवस्था और नियमों की अनदेखी कर रहा है। 

वांग ने कहा कि चीन न केवल अपने अधिकारों की रक्षा करेगा, बल्कि पूरी दुनिया के हितों को सुरक्षित रखने के लिए खड़ा रहेगा, ताकि दुनिया जंगल के कानून की ओर वापस न लौटे, जहां ताकतवर ही सही हो। उन्होंने यह भी कहा कि चीन, संयुक्त राष्ट्र की 80वीं वर्षगांठ को एक अवसर के रूप में लेगा, ताकि वह अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था और नियम-कानूनों की रक्षा कर सके।


संबंधित वीडियो-

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed