फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Tornado rips through New Jersey taking down trees and flipping half-dozen cars

US: न्यू जर्सी में बवंडर ने मचाई तबाही, कई जगह भूस्खलन; कारें पलटींं-पेड़ उखड़े; देखें डरावना माहौल

Sun, 16 Jun 2024 09:14 AM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: काव्या मिश्रा Updated Sun, 16 Jun 2024 09:14 AM IST
सार

राष्ट्रीय मौसम सेवा के अनुसार, लॉरेंस टाउनशिप में कोनोको गैस स्टेशन के पास 80 मील प्रति घंटे की गति से बवंडर आया। बवंडर की वजह से पेड़ टूट गए।

विज्ञापन
Tornado rips through New Jersey taking down trees and flipping half-dozen cars
न्यू जर्सी में आया बवंडर - फोटो : एक्स/NWS Mount Holly

विस्तार

न्यू जर्सी में शुक्रवार को भारी बारिश और हवाओं के साथ भीषण तूफान आया। वहीं, मर्सर काउंटी में भूस्खलन के बाद आए बवंडर ने बड़ी तबाही मचाई।

विज्ञापन


बवंडर की वजह से पेड़ टूटे
राष्ट्रीय मौसम सेवा के अनुसार, लॉरेंस टाउनशिप में कोनोको गैस स्टेशन के पास 80 मील प्रति घंटे की गति से बवंडर आया। बवंडर की वजह से पेड़ टूट गए, जिनमें से एक पेट्रोल स्टेशन पर जा गिरा। वहीं एक डाकघर की पार्किंग में खड़ी कई कारें पलट गईं। हालांकि, किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि बवंडर शाम पांच बजकर 59 मिनट से छह बजे के बीच आया। यह करीब 210 मीटर तक फैला और अधिकतम चौड़ाई 55 मीटर थी।

क्या है भूस्खलन बवंडर?
भूस्खलन बवंडर थोड़े अलग होते हैं। वह ऊपर से घूमते हुए गरज के साथ विकसित होने के बजाय जमीन से ऊपर की ओर बनते हैं। उनका छोटा आकार और मानक रडार रेंज से नीचे की संरचना के कारण अक्सर उनका पूर्वानुमान लगाना और उनका पता लगाना कठिन हो जाता है। 

इसलिए आया बवंडर
अधिकारियों के अनुसार, बवंडर के लिए जिम्मेदार चक्र, पेंसिल्वेनिया के बक्स काउंटी में तूफानों के कारण चली हवाओं और पूर्व दिशा से आने वाली समुद्री हवा के टकराव के कारण उत्पन्न हुआ था।  मौसम की यह घटना ऐसे समय में हुई है, जहां अगले सप्ताह के लिए हीटवेव का अनुमान लगाया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed