फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Toddler Ordered 31 Cheeseburgers from mother mobile, give 1200 rupees Tip, Kelsey Burkhalter Golden

Naughty Child: दो साल के बच्चे की शैतानी, मां के फोन से कर दिया 7000 रुपये के बर्गर का ऑर्डर, 1200 रुपये टिप भी दिए

Thu, 19 May 2022 09:36 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टेक्सास
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टेक्सास Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 19 May 2022 09:36 AM IST
सार

 तीन बच्चों की मां कंप्यूटर पर काम कर रही थी, तभी उसके बेटे ने उसका फोन लिया और ऑर्डर दिया।

विज्ञापन
Toddler Ordered 31 Cheeseburgers from mother mobile,  give 1200 rupees Tip, Kelsey Burkhalter Golden
केल्सी बैरेट - फोटो : Facebook/KelseBurkhalterGolden

विस्तार

अगर आप अपने छोटे बच्चे को मोबाइल इस्तेमाल करने के लिए दे रहे हैं और बेफिक्र हो गए हैं कि बच्चा सिर्फ इसे देखेगा तो आप बड़ी भूल कर रहे हैं। अमेरिका के टेक्सास प्रांत से एक ऐसा ही मामला सामने आया है जिसे जानकर आप भी बच्चे को मोबाइल देने से परहेज करेंगे। दरअसल, टेक्सास में एक दो साल के बच्चे ने अपनी मां के फोन से 31 बर्गर ऑर्डर कर दिया और डिलीवरी ब्वॉय कुछ ही देर बाद बर्गर लेकर महिला के घर पहुंच गया। जब बच्चे के माता-पिता ने दरवाजा खोला और इतने सारे बर्गर को देखा तो हैरान रह गए। उन्होंने पहले यह कहते हुए बर्गर लेने से इनकार कर दिया कि उन्होंने कोई ऑर्डर ही नहीं किया। फिर जब डिलीवरी ब्वॉय ने मोबाइल पर ऑर्डर दिखाया तो दोनों चकित रह गए और फिर अपना मोबाइल चेक किया तो सही में ऑर्डर किया हुआ था।

विज्ञापन


मां को लगा बच्चा तस्वीर ले रहा
बच्चे की मां केल्सी बुर्खाल्टर गोल्डन ने को बताया कि उनके बेटे बैरेट ने उनकी जानकारी के बिना फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म डोरडैश पर ऑर्डर कर दिया था। मां ने बताया कि मेरा बेटा मेरे फोन से खेल रहा था, मुझे लगा कि वह तस्वीरें ले रहा है, लेकिन जब मैंने पीछे मुड़कर देखा तो वह कुछ टाइप कर रहा था। मां ने कहा कि जब डिलीवरी ब्वॉय बर्गर लेकर पहुंचा तो वह हैरान रह गईं और फिर उन्होंने मोबाइल चेक किया। वह डोरडैश से एक संदेश देखकर हैरान थीं।
विज्ञापन


कुल 7000 रुपये के थे बर्गर, 1200 रुपये टिप
बच्चे की मां के अनुसार बिल की कुल राशि 7000 रुपये थी और 1200 रुपये अतिरिक्त टिप भी जोड़ी गई थी। हालांकि बच्चे की मां ने इसका भुगतान कर दिया।

महिला ने बच्चे को डांटने के बजाय बर्गर को दान करने का फैसला किया
महिला ने बच्चे को डांटने के बजाय बर्गर को दान करने का फैसला किया। उन्होंने अपने बेटे की इस शैतानी को सोशल मीडिया पर भी साझा किया। उन्होंने फेसबुक में एक पोस्ट लिखा कि अगर किसी को बर्गर खाने का मन है तो मेरे पास 31 चीजबर्गर हैं, और हां! मेरा 2 साल का बेटा यह जानता है कि डोरडैश पर ऑर्डर कैसे करते हैं। '

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed