फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   To Fulfill Promise Made 28 Years Ago, man split 164 Crores rupees of Lottery With Friend

28 साल पहले दोस्त से किया था लॉटरी जीतने पर साझा करने का वादा, अब साथ बांटे 164 करोड़ रुपये

Sat, 25 Jul 2020 01:49 PM IST
अनवर अंसारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: अनवर अंसारी Updated Sat, 25 Jul 2020 01:49 PM IST
विज्ञापन
To Fulfill Promise Made 28 Years Ago, man split 164 Crores rupees of Lottery With Friend
दोस्त के साथ साझा किए लॉटरी में जीते रुपये - फोटो : Twitter

अक्सर अखबारों में चंद रुपयों को लेकर रिश्तेदारों और दोस्तों द्वारा किसी की हत्या की खबरें सुर्खियों में बनी रहती हैं, लेकिन अमेरिका में एक शख्स ने भरोसे का ऐसा नायाब नमूना पेश किया है कि अब हर जगह उसकी तारीफों के पुल बांधे जा रहे हैं। 

विज्ञापन


दरअसल, अमेरिका के विस्कान्सिन में एक व्यक्ति ने अपने दोस्त से 28 साल पहले किया वादा निभाया। उस व्यक्ति ने अपने दोस्त से वादा किया था कि जब वह लॉटरी जीतेगा तो उसे वह उसके साथ साझा करेगा। हाल ही में, विस्कान्सिन के रहने वाले टॉम कुक लॉटरी में 164 करोड़ रुपये (22 मिलियन डॉलर) जीते, इस मौके पर उन्होंने अपने वादे को याद किया और अपने दोस्त जोसेफ फेनी को बुलाया। 
विज्ञापन



यह भी पढ़ें: शरीर पर सिर्फ मास्क, ऑक्सफोर्ड स्ट्रीट पर टहलने लगा युवक
विज्ञापन
विज्ञापन


कुक ने लॉटरी में मिले 22 मिलियन डॉलर के चेक पर अपना और फेनी का नाम लिखवाया और जीते हुए रुपयों को साझा किया। कुक ने कहा कि 1992 में हमने एक-दूसरे से वादा किया था कि अगर हम भविष्य में लॉटरी जीतेंगे, तो उसे एक-दूसरे के साथ साझा करेंगे। इसलिए मैं अपना वादा पूरा करते हुए रुपयों को साझा कर रहा हूं। 

उन्होंने कहा कि मुझे इस बात को लेकर खुद पर गर्व हो रहा है कि मैंने अपना वादा पूरा किया है। मुझे लॉटरी जीतने से ज्यादा वादा पूरा करने पर खुशी हो रही है। इस पैसे से हम अब कहीं घूमने जाएंगे और कुछ सामान खरीदेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed