{"_id":"6207d42e6850b104e923112a","slug":"timely-intervention-alert-gateman-of-averts-major-train-mishap-in-bangladesh-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांग्लादेश: हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बची 300 यात्रियों को ले जा रही ट्रेन, गेटमैन की सतर्कता से टली दुर्घटना","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
बांग्लादेश: हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बची 300 यात्रियों को ले जा रही ट्रेन, गेटमैन की सतर्कता से टली दुर्घटना
Sat, 12 Feb 2022 09:07 PM IST
गौरव पाण्डेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Sat, 12 Feb 2022 09:07 PM IST
सार
एक गेटमैन की अक्लमंदी और बहादुरी की वजह से बांग्लादेश में एक बड़ा रेल हादसा टल गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पिक्साबे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बांग्लादेश में लगभग 300 यात्रियों को लेकर जा रही उत्तर चिलहाटी एक्सप्रेस ट्रेन शनिवार को एक अलर्ट गेटमैन की सतर्कता के चलते बड़े हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गई। रेलवे के अधिकारियों ने बताया यह घटना उत्तर-पश्चिम बांग्लादेश में स्थित राजशाही जिले की है जहां एक अलर्ट गेटमैन के समय से दखल देने से ट्रेन हादसे का शिकार होने से बच गई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार शनिवार को एक मालगाड़ी द्वारा बोराल रेलवे पुल को पार करने के बाद पुल का बड़ा हिस्सा धंस गया था। यात्री ट्रेन भी इसी ट्रैक पर जा रही थी। यह देखकर लईबुद्दीन नामक एक गेटमैन ने लाल झंडे के साथ यात्री ट्रेन की ओर दौड़ लगाई। ट्रेन पुल पर पहुंचने ही वाली थी लेकिन गेटमैन को देखकर चालक समय रहते ट्रेन को रोकने में सफल रहा।
विज्ञापन
गेटमैन को सम्मानित करेंगे रेलवे के अधिकारी
बांग्लादेश रेलवे के क्षेत्रीय महानिदेशक आशिम कुमार ने कहा कि दो अन्य ट्रेनें भी इसी मार्ग से गुजरने वाली थीं, जिन्हें रेलवे अधिकारियों ने रोक दिया है। रेलवे अधिकारी लईबुद्दीन के साहस और अक्लमंदी को देखते हुए उसे सम्मानित करने की योजना बना रहे हैं। कुमार ने बताया कि धंसे हुए पुल की मरम्मत का काम चल रहा है और जल्द ही आवागमन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन