फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   TikTok banned in Albania too, Prime Minister said - only mud and garbage are visible on this app

TikTok Ban: अल्बानिया में भी टिकटॉक पर प्रतिबंध, प्रधानमंत्री बोले- इस एप पर सिर्फ कीचड़ और कचरा ही नजर आता है

Sun, 22 Dec 2024 09:14 AM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: बशु जैन Updated Sun, 22 Dec 2024 09:14 AM IST
सार

तिराना में सोशल मीडिया पर टकराव में एक 14 वर्षीय छात्र की हत्या कर दी गई थी। इसके बाद सोशल नेटवर्किंग एप ब्लॉक करने की कार्रवाई की गई। अल्बानियाई पीएम एडी रामा ने कहा कि एप पर केवल कीचड़ और कचरा दिखता है। 

विज्ञापन
TikTok banned in Albania too, Prime Minister said - only mud and garbage are visible on this app
टिकटॉक - फोटो : एएनआई

विस्तार

चाइनजी एप टिकटॉक को अब अल्बानिया में भी बंद किया जा रहा है। अल्बानियाई पीएम एडी रामा ने कहा कि एप पर केवल कीचड़ और कचरा दिखता है। सरकार ने 2025 से कम से कम एक साल के लिए टिकटॉक पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है। 

विज्ञापन


तिराना में शिक्षकों, अभिभावकों और मनोवैज्ञानिकों के साथ पीएम एडी रामा ने बैठक की। उन्होंने कहा कि हम इस एप को एक साल के लिए अपने देश से बाहर निकाल देंगे। इसकी बजाय सरकार अब छात्रों की शिक्षा के लिए कार्यक्रम शुरू करेगी। साथ ही अभिभावकों की मदद के लिए योजना लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि चीन में टिकटॉक का उपयोग पाठ्यक्रम और शिक्षा संबंधी पहलों के लिए किया जाता है। इस पर बताया जाता है कि छात्र किस प्रकार पाठ्यक्रम ले सकते हैं? प्रकृति की रक्षा कैसे की जा सकती है? परंपराओं को कैसे कायम रखा जा सकता है? 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मगर चीन के बाहर टिकटॉक पर हमें केवल गंदगी और कीचड़ नजर आता है। आखिर हमें इसकी जरूरत क्यों है? इससे केवल बच्चों नहीं पूरे समाज को समस्या है। पिछले दिनों तिराना में सोशल मीडिया पर टकराव में एक 14 वर्षीय छात्र की हत्या कर दी गई थी। इसके बाद सोशल नेटवर्किंग एप ब्लॉक करने की कार्रवाई की गई। इसके बाद देश में सोशल नेटवर्किंग के प्रभाव को लेकर बहस छिड़ गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत में बैन है टिकटॉक
बता दें कि टिकटॉक को कई देशों ने बैन कर दिया है। टिकटॉक को बैन करने के मामले में भारत सबसे ऊपर आता है। भारत ने जून 2020 में राष्ट्रीय सुरक्षा का हवाला देते हुए टिकटॉक के साथ 58 एप्स को बैन कर दिया था। इसके अलावा अफगानिस्तान, ईरान, इंडोनेशिया, किर्गीस्तान, ऑस्ट्रेलिया, रुस, यूनाइटेड किंगडम, बेल्जियम, डेनमार्क, कनाडा, न्यूजीलैंड, ताइवान, माल्टा, फ्रांस, नॉर्वे और लातविया ने भी टिकटॉक को बैन कर रखा है।


अमेरिकी सांसद कर चुके टिकटॉक को हटाने की मांग
टिकटॉक को ब्लॉक करने की मांग अमेरिकी सांसदों ने की थी। भारतीय-अमेरिकी राजा कृष्णमूर्ति समेत दो अमेरिकी सांसदों ने एपल और गूगल से अगले हफ्ते अपने एप स्टोर से टिकटॉक हटाने के लिए कहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed