{"_id":"6306f3e1ef838b598126f2c4","slug":"three-american-troops-injured-in-rocket-attacks-in-syria","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rocket attacks in Syria: सीरिया में रॉकेट हमलों में तीन अमेरिकी सैनिक घायल, अमेरिका ने भी किया पलटवार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Rocket attacks in Syria: सीरिया में रॉकेट हमलों में तीन अमेरिकी सैनिक घायल, अमेरिका ने भी किया पलटवार
Thu, 25 Aug 2022 09:34 AM IST
संजीव कुमार झा
एएनआई, वाशिंगटन
एएनआई, वाशिंगटन
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Thu, 25 Aug 2022 09:34 AM IST
सार
यूएस सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) ने एक बयान जारी करते हुए कहा है कि सीरिया में दो रॉकेट हमलों में तीन अमेरिकी सैनिक घायल हो गए जिसके बाद अमेरिका ने भी हेलीकॉप्टरों से हमले का जवाब दिया।
विज्ञापन
रॉकेट से हमला
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीरिया में दो रॉकेट हमलों में तीन अमेरिकी सैनिकों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। यूएस सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) ने एक बयान जारी करते हुए कहा है कि सीरिया में दो रॉकेट हमलों में तीन अमेरिकी सैनिक घायल हो गए जिसके बाद अमेरिका ने भी हेलीकॉप्टरों से हमले का जवाब दिया। मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि घायल तीनों सैनिकों में से एक को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है जबकि दो का इलाज जारी है।
विज्ञापन
ईरान समर्थित आतंकवादियों ने किया हमला
यूएस सेंट्रल कमांड (CENTCOM)ने बुधवार को कहा कि ईरान समर्थित आतंकवादियों ने बुधवार शाम को उत्तर-पूर्व सीरिया में कोनोको और ग्रीन विलेज दोनों में अमेरिकी सैनिकों के आवास वाले दो अमेरिकी सुविधाओं पर कई रॉकेट दागे। हालांकि, अमेरिकी बलों ने हमले के हेलीकॉप्टरों का उपयोग करके उन्हें करारा जवाब दिया और रॉकेट लॉन्च करने के लिए इस्तेमाल किए गए तीन वाहनों और उपकरणों को नष्ट कर दिया। वहीं स्पुतनिक ने सूत्रों का हवाला देते हुए बताया कि शुरुआती आकलन से संकेत मिलता है कि अमेरिकी सेना ने दो या तीन संदिग्ध आतंकवादियों को मार गिराया।
विज्ञापन