फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   threat to US MP Pramila Jayapal , caller said - go back to India

Pramila Jayapal: अमेरिका में आम लोगों के बाद अब भारतवंशी सांसद को धमकी, फोन पर कहा गया- अपने देश लौट जाओ

Fri, 09 Sep 2022 11:18 AM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Fri, 09 Sep 2022 11:18 AM IST
सार

चेन्नई में जन्मीं सांसद जयपाल ने गुरुवार को धमकी भरे पांच ऑडियो संदेशों को सोशल मीडिया पर साझा किया। इन संदेशों में उन हिस्सों को संपादित किया गया है, जिनमें अश्लील और अभद्र बातें की गई हैं। एक व्यक्ति उन्हें गंभीर अंजाम भुगतने और अपने मूल देश भारत वापस जाने की धमकी दे रहा है। 

विज्ञापन
threat to US MP Pramila Jayapal , caller said - go back to India
अमेरिकी सांसद प्रमिला जयपाल। - फोटो : Social Media

विस्तार

अमेरिका में भारतीयों के प्रति नफरत बढ़ती जा रही है। आम लोगों को धमकाने के बाद अब भारतीय मूल की अमेरिकी सांसद प्रमिला जयपाल को फोन पर धमकी दी गई है। एक व्यक्ति ने उन्हें फोन कर अभद्र बातें कहीं और भारत लौटने की चेतावनी दी। 

विज्ञापन


चेन्नई में जन्मीं सांसद जयपाल ने गुरुवार को धमकी भरे पांच ऑडियो संदेशों को सोशल मीडिया पर साझा किया। इन संदेशों में उन हिस्सों को संपादित किया गया है, जिनमें अश्लील और अभद्र बातें की गई हैं। इस धमकीभरे संदेश में सुना जा सकता है कि एक व्यक्ति उन्हें गंभीर अंजाम भुगतने और अपने मूल देश भारत वापस जाने की धमकी दे रहा है। 
विज्ञापन


जयपाल ने ट्वीट में स्पष्ट किया कि उन्होंने धमकी भरे संदेश क्यों सार्वजनिक करना उचित समझा। उन्होंने कहा कि अक्सर नेता अपने सुरक्षा खतरों को उजागर नहीं करते हैं। लेकिन हम  हिंसा को नई आम बात के रूप में स्वीकार नहीं कर सकते। हम उस नस्लवाद और लिंगवाद को भी स्वीकार नहीं कर सकते जो इस हिंसा के मूल में है और इसे प्रोत्साहित करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

55 साल की जयपाल पहली भारतवंशी अमेरिकी सांसद हैं, जो अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में सिएटल का प्रतिनिधित्व करती हैं। 

पहले भी दी गई थी धमकी
इससे पहले गर्मियों के मौसम मे भीं एक व्यक्ति ने सिएटल में स्थित सांसद के आवास के बाहर पिस्तौल दिखाई थी। पुलिस ने इस व्यक्ति की पहचान ब्रेट फोरसेल के रूप में की थी थी,  जिसे गिरफ्तार कर लिया गया था। 


हाल का तीसरा मामला
ताजा धमकी का मामला भारतवंशी अमेरिकियों के प्रति अमेरिकी समुदाय की बढ़ती नफरत को प्रदर्शित करती है। इसी माह 1 सितंबर को एक भारतवंशी को कैलिफोर्निया में नफरत का शिकार बनाते हुए अपशब्द कहे गए थे। इससे पहले 26 अगस्त को एक टेक्सास में एक भारतवंशी महिला को मैक्सिकन अमेरिकी महिला ने सरेआम अपशब्द कहते हुए मारपीट की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed