फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Thousands of people in Russia protested and demanded the release of Alexei Navalny and makes slogan against vladimir putin

रूस में विपक्षी नेता नवलनी को रिहा करने की मांग तेज, 2,300 लोगों को किया गया गिरफ्तार

Sun, 31 Jan 2021 09:10 PM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 31 Jan 2021 09:10 PM IST
विज्ञापन
Thousands of people in Russia protested and demanded the release of Alexei Navalny and makes slogan against vladimir putin
एलेक्सी नवलनी - फोटो : ट्विटर

जेल में बंद विपक्षी नेता एलेक्सी नवालनी की रिहाई की मांग को लेकर हजारों लोग रविवार को सड़कों पर उतरे। उन्होंने देशव्यापी विरोध प्रदर्शनों की लहर को बरकरार रखा जिससे रूसी संसद (क्रेमलिन) में हलचल मच गई। इस प्रदर्शनों में 2,300 लोगों के गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन


गिरफ्तारी पर नजर रखने वाले समूह ओवीडी-इंफो ने बताया कि अब तक पुलिस ने रूस के 11 टाइम जोन के कई शहरों में आयोजित विरोध प्रदर्शन में हजारों लोगों को गिरफ्तार किया है। इस बीच मॉस्को में अभूतपूर्व सुरक्षा इंतजाम किए गए।
विज्ञापन


क्रेमलिन के पास कई मेट्रो स्टेशनों को बंद कर दिया गया और बस यातायात में कटौती की गई। यही नहीं बल्कि रेस्तरां और मॉल को भी बंद रहने का आदेश दिया गया।

बता दें कि भ्रष्टाचार विरोधी 44 वर्षीय नवालनी रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन के सबसे बड़े आलोचक हैं जिन्हें 17 जनवरी को जर्मनी से लौटते समय गिरफ्तार कर लिया गया था। जर्मनी में पांच माह उन्होंने नर्व-एजेंट (तेज जहर) के इलाज में लगाए। नर्व-एजेंट देने का आरोप भी पुतिन के समर्थकों पर लगा था। नवालनी पर आरोप लगाया गया है कि उन्होंने पेरोल के नियमों का पालन नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चेतावनियों के बावजूद की रैली
रूस की सरकार ने नवालनी समर्थकों को रविवार को रैली आयोजित नहीं करने को लेकर कई चेतावनियां जारी की थीं लेकिन प्रदर्शनकारी नहीं माने। मॉस्को प्रशासन का कहना है कि करीब 300 लोग अब तक प्रदर्शन के लिए एकत्रित हुए हैं, जबकि फुटेज से पता चल रहा है कि पुलिस बड़ी संख्या में लोगों को बसों में बिठा रही है।

साइबेरियाई शहर नोवोसिबिर्स्क में करीब 2,000 लोगों ने आजादी और पुतिन चोर हैं, के नारे लगाते हुए रैली निकाली। याकुट्स्क में मायनस 40 डिग्री सेल्सियस तापमान के बावजूद रैली निकाली गई। येकाटेरिनबर्ग में करीब 7,000 लोग रैली में उमड़े जबकि ओमस्क में भी सैकड़ों ने रैली निकाली।

हजारों लोग हिरासत में
ओवीडी-इंफो मॉनिटरिंग समूह ने कहा है कि पुलिस ने पूरे देश में हजारों लोगों को हिरासत में लिया है। जबकि पिछले हफ्ते के प्रदर्शनों में 4,000 लोगों को हिरासत में लिया गया था। नवालनी के कई निकट सहयोगियों को पिछले हफ्ते से हिरासत में लिया जा चुका है। इसके अलावा, उनके भाई और एक्टिविस्ट मारिया एलीओखिना को भी नजरबंद किया गया है।


प्रशासन प्रदर्शन को रोकने  की काफी कोशिश कर रहा है। पिछले  सप्ताह के अंत में देशभर में हजारों लोगों ने प्रदर्शन किया था। पिछले कुछ साल में यह सबसे बड़ा एवं व्यापक प्रदर्शन है। नवलनी की टीम ने शुरू में मॉस्को के लुबयांका स्क्वायर पर प्रदर्शन का आह्वान किया था जहां संघीय सुरक्षा सेवा का मुख्यालय है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed