फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Thought I Was Going To Die: Videos From Inside Japan Plane viral on social media

Japan: 'मैं सोच रहा था मर जाऊंगा...', हादसे के दौरान के विमान के भीतर के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Tue, 02 Jan 2024 07:42 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 02 Jan 2024 07:42 PM IST
सार

Japan: जापान एयरलाइंस के विमान के अंदर का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें घटना के चिंताजनक क्षणों को दिखाया गया है। एक वीडियो में विमान के भीतर खिड़की से बाहर धुंआ और आग दिखाई दे रही है।

विज्ञापन
Thought I Was Going To Die: Videos From Inside Japan Plane viral on social media
जापान एयरलाइंस का विमान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टोक्यो के हनेडा हवाई अड्डे पर मंगलवार को जापान एयरलाइंस का एक विमान तटरक्षक विमान से टकरा गया। इसके बाद वह आग की चपेट में आ गया। देश के सार्वजनिक प्रसारक एनएचके के मुताबिक, इस हादसे में तटरक्षक विमान के चालक दल के पांच सदस्यों की मौत हो गई। वहीं, एयरलाइन ने कहा कि उसके विमान में सवार सभी 379 यात्रियों और चालक दल को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। इस घटना के कई वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। 

विज्ञापन

जापान एयरलाइंस के विमान के अंदर का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें घटना के चिंताजनक क्षणों को दिखाया गया है। एक वीडियो में दिखाई दे रहा है कि विमान के अंदर से आग की लपटें दिखाई दे रही हैं। एक यात्री द्वारा शूट किए गए वीडियो में विमान के भीतर खिड़की से बाहर धुंआ और आग दिखाई दे रही है। 
 


 

विज्ञापन
विज्ञापन

यात्री द्वारा एक्स पर पोस्ट किए गए वीडियो का कैप्शन दिया गया है- मुझे लगा कि मैं मरने जा रहा हूं। ये वीडियो  @alto_maple हैंडल से पोस्ट किए गए हैं। अमर उजाला डॉट कॉम इन वीडियो की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है। 

विज्ञापन

तीन सेकंड के दूसरे वीडियो में केबिन के अंदर धुआं उठता दिख रहा है और एक यात्री अपने चेहरे के मास्क को मुंह और नाक के करीब रखने की कोशिश कर रहा है। कुछ अन्य यात्रियों को भी चिल्लाते हुए सुना जा सकता है। 

तटरक्षक विमान में पांच की मौत
तटरक्षक विमान से टकराने के बाद आग की लपटों ने विमान को अपनी चपेट में ले लिया। हालांकि, यह अभी तक स्पष्ट नहीं है कि इस हादसे में कितने लोग घायल हुए हैं। खबरों में कहा गया है कि तटरक्षक विमान में सवार पांच लोगों की मौत हो गई और एक घायल हो गया।  जापान के भूमि, बुनियादी ढांचा, परिवहन और पर्यटन मंत्रालय ने कहा कि वह घटना की जांच कर रहा है।

भूकंप प्रभावितों की मदद के लिए उड़ान भर रहा था तटरक्षक विमान
दुनिया के सबसे व्यस्त हवाई अड्डों में से एक पर यह टक्कर ऐसे समय में हुई है, जब एक दिन पहले ही देश में कई भूकंपों में करीब 50 लोगों की मौत हुई है। स्थानीय मीडिया की खबरों में कहा गया है कि तटरक्षक बल का विमान भूकंप से प्रभावित लोगों की मदद के लिए बचाव अभियान के लिए उड़ान भरने जा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed