फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अंतिम संस्कार में पहनने के लिए इस कंपनी ने डिजाइन की ड्रेस, देंगी बहतरीन लुक 

Sun, 20 Jan 2019 04:10 PM IST
Shilpa Thakur वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Shilpa Thakur Updated Sun, 20 Jan 2019 04:10 PM IST
विज्ञापन
This clothing company designed dresses for funeral in Britain
funeral clothes

दुनिया में बहुत से ऐसे लोग हैं जिन्हें डिजाइर कपड़े पहनना खूब पसंद है। लोग कुछ भी करें लेकिन अपने कपड़ों से समझौता नहीं करना चाहते। इसी बात को तवज्जो देते हुए ब्रिटेन की एक क्लोदिंग कंपनी ने खास तरह के ड्रेस डिजाइन किए हैं। इनकी सबसे बड़ी खासियत ये है कि इन कपड़ों को अंतिम संस्कार के समय पहनने के लिए डिजाइन किया गया है। 

loader
This clothing company designed dresses for funeral in Britain
funeral clothes
ब्रिटेन की इस कंपनी का कहना है कि प्राण निकलने के बाद ये संबंधित व्यक्ति को बेहतरीन लुक देंगे। लोग अब इन कपड़ों को पहनकर कॉफिन में लेट रहे हैं और फोटोशूट भी करवा रहे हैं। कंपनी का कहना है कि कपड़े उन लोगों के लिए डिजाइन किए गए हैं जो मरने के बाद और दफनाए जाने से पहले कुछ अलग दिखना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
This clothing company designed dresses for funeral in Britain
funeral clothes
लाइस्ट नाम की इस कंपनी ने अपने इस अनोखे कलेक्शन को 'ओवर माय डेड बॉडी' नाम दिया है। कंपनी ने ये कपड़े एक सर्वेक्षण के बाद डिजाइन किए हैं। जिसमें 85 फीसदी लोगों ने कहा था कि उनके मन में अपने अंतिम वस्त्रों को लेकर कई बार ख्याल आ चुका है। इसके अलावा इन लोगों में एक चौथाई लोग तो ऐसे भी हैं जो ऐसे कपड़ों के लिए एक हजार पाउंड (80 हजार रुपये) से अधिक खर्च करने के लिए भी तैयार हैं। 
This clothing company designed dresses for funeral in Britain
funeral clothes
52 फीसदी महिलाएं पहनना चाहती हैं ऊंची सैंडल

कंपनी के इस सर्वेक्षण के अनुसार 52 फीसदी महिलाएं जीवन खत्म होने के बाद डिजाइनर ड्रेस और ऊंची सैंडल पहन्ना पसंद चाहती हैं। वहीं 31 फीसदी महिलाओं का कहना है कि वह दफनाते वक्त अपने पसंदीदा अंडर गार्मेंट्स पहनना चाहती हैं।
विज्ञापन
This clothing company designed dresses for funeral in Britain
funeral clothes
20 फीसदी पुरुष पहनना चाहते हैं चप्पल

सर्वेक्षण के अनुसार 20 फीसदी पुरुष ऐसे हैं जो चप्पल पहने रखना चाहते हैं और 31 फीसदी बासकेटबॉल कैप पहनना चाहते हैं। कंपनी ने ऐसी ही 40 ड्रेसों का मॉडल्स के जरिए प्रमोशन भी कराया है। इन तस्वीरों में मॉडल्स को ताबूतों में लिटाया गया है।

इन मॉडल्स को ताबूतों में डिजाइनर अंडर गार्मेंट्स, नाइटी, गाउन, मिनी ड्रेस तथा जींस और जैकेट में दिखाया गया है। इसके अलावा कंपनी लोगों के लिए 'ट्राइ बिफोर यू डाई' ऑफर भी लेकर आई है। इसका मतलब ये है कि लोग जीवित रहते हुए भी इन ड्रेसों को ताबूतों में लेटकर ट्राइ कर सकते हैं।
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

Followed