फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Theresa May won confidence in motion with support of 325 MPs

ब्रेग्जिट : 24 घंटे के अंदर टेरीजा ने जीता विश्वास प्रस्ताव, 325 सांसदों का मिला समर्थन

Thu, 17 Jan 2019 02:08 AM IST
संदीप भट्ट वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: संदीप भट्ट Updated Thu, 17 Jan 2019 02:08 AM IST
विज्ञापन
Theresa May won confidence in motion with support of 325 MPs
टेरीजा मे (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

प्रधानमंत्री टेरीजा मे की सरकार ने बुधवार को ब्रिटिश संसद में 19 वोट ज्यादा हासिल करते हुए विश्वास मत साबित कर दिया, जिससे उनके लिए ब्रेग्जिट समझौते पर सांसदों के बीच आम सहमति बनाने का रास्ता साफ हो गया है। ब्रेग्जिट समझौते पर हुए मतदान में मंगलवार को बुरी तरह हारने के महज 24 घंटे के अंदर पेश हुए विश्वास मत प्रस्ताव पर 325 सांसदों ने मे की सरकार को समर्थन दिया, जबकि 306 वोट उनके विरोध में रहे। 

विज्ञापन


इससे ब्रिटेन के यूरोपियन संघ से बाहर होने का रास्ता अब भी खुला हुआ है। ब्रेग्जिट के लिए कानूनन तय की गई 29 मार्च की तारीख की तरफ बढ़ती घड़ी की टिक-टिक के बीच ब्रिटेन आधी सदी के सबसे गहन संकट में फंस गया है, क्योंकि 1973 में यूरोपियन संघ का हिस्सा बने ब्रिटेन को बाहर निकलने के लिए कैसे और कहां तक, जैसे सवालों से जूझना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed