फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Theresa May speaks of Brexit frustration in final interview as British PM

टेरीजा मे का बतौर पीएम अंतिम साक्षात्कार, कहा- ब्रेग्जिट पर निराशा लेकिन अपने कार्यकाल पर मुझे गर्व

Sun, 14 Jul 2019 04:01 AM IST
संदीप भट्ट वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: संदीप भट्ट Updated Sun, 14 Jul 2019 04:01 AM IST
विज्ञापन
Theresa May speaks of Brexit frustration in final interview as British PM
ब्रिटेन की कार्यवाहक प्रधानमंत्री टेरीजा मे - फोटो : PTI

ब्रिटेन की कार्यवाहक प्रधानमंत्री टेरीजा मे ने 10 डाउनिंग स्ट्रीट से दिए अपने अंतिम साक्षात्कार में कहा कि वह ब्रेग्जिट को मंजिल तक नहीं पहुंचा पाने से निराश जरूर हैं लेकिन उन्हें अपने कार्यकाल पर गर्व है।

विज्ञापन


टेरीजा ने भावुक होते हुए कहा कि वह यह नहीं समझ पाई कि ब्रेग्जिट को लेकर आखिर सांसदों ने उनका साथ क्यों नहीं दिया जबकि देश की जनता यह चाहती थी। मैंने उन्हें मनाने के लिए अपनी नौकरी तक दांव पर लगा दी, विपक्ष को साथ लाने की मैंने हर कोशिश की लेकिन अंत में विफल रही।
विज्ञापन


उनसे जब पूछा गया कि क्या वह ब्रेग्जिट नहीं होने की जिम्मेदारी लेती हैं तो टेरीजा ने कहा, नहीं। इसके लिए सांसद जिम्मेदार हैं जिन्होंने मेरी लाख कोशिशों के बाद इसे पूरा नहीं होने दिया। इसके खिलाफ वोट करने वाला हर शख्स जिम्मेदार है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मुझे डायबिटीज हुई, फिर भी मैं नहीं रुकी

टेरीजा ने बताया कि उन्हें इस दौरान टाइप1 डायबिटीज भी हो गया था। जिस कारण उन्हें नियमित तौर पर इंजेक्शन लेना पड़ता है, फिर भी उन्होंने सेहत से जुड़ी समस्याओं को काम के आड़े नहीं आने दिया।

 

इन फैसलों पर गर्व

Theresa May speaks of Brexit frustration in final interview as British PM
ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने की इस्तीफे की पेशकश - फोटो : PTI
टेरीजा ने कहा कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में कैश बढ़ाना, युवा बेरोजगारी आधी करना, कार्यस्थल पर महिलाओं की संख्या बढ़ाना, भत्तों में बढ़ोतरी जैसे प्रभावी फैसलों के लिए देश उन्हें दशकों तक याद रखेगा और उन्हें इनकों लेकर खुद पर गर्व है। 

पुरुषों के रोना देशभक्ति, महिला रोए तो सवाल क्यों

टेरीजा मे ने कहा कि अगर पुरुष प्रधानमंत्री की आंखों से आंसू निकल आता है तो उन्हें महान देशभक्त बताया जाता है। कहा जाता है कि वे अपने देश से बेहद प्यार करते हैं, पर अगर महिला प्रधानमंत्री ऐसा करती है तो उसे यह बताना पड़ता है कि वह क्यों भावुक हुईं? दरअसल 24 मई को पीएम पद से हटने की घोषणा करते वक्तटेरीजा मे भावुक हो गई और उनके आंखों से आंसू आ गए थे। इस पर उठे सवालों पर टेरीजा ने आश्चर्य जताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed