फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   There's a place for all of us said Michelle Obama to Trump  

मिशेल ओबामा ने ट्रंप से कहा- 'ना मेरा अमेरिका, ना तुम्हारा अमेरिका, हमारा अमेरिका'

Sat, 20 Jul 2019 01:59 PM IST
शिल्पा ठाकुर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: शिल्पा ठाकुर Updated Sat, 20 Jul 2019 01:59 PM IST
विज्ञापन
There's a place for all of us said Michelle Obama to Trump  
मिशेल ओबामा - फोटो : social media

चार अमेरिकी कांग्रेस विमेन पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टिप्पणी के बाद अब पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा की पत्नी मिशेल ओबामा का बयान आया है। उन्होंने ट्रंप को कहा है कि अमेरिका सबका है। ओबामा ने कहा, "जो चीज हमारे देश को वास्तव में महान बनाती है वह है इसकी विविधता... चाहे हम यहां पैदा हुए हों या फिर यहां पर प्रवासी हों, ये जगह हम सभी के लिए है। हमें ये जरूर याद रखना चाहिए कि ये मेरा अमेरिका और तुम्हारा अमेरिका नहीं है। ये हमारा अमेरिका है।" 

विज्ञापन


डेमोक्रेटिक पार्टी की चार कांग्रेस विमेन पर टिप्पणी करने के बाद से ट्रंप की आलोचना की जा रही है। ट्रंप ने कहा था कि अगर ये अमेरिका में खुश नहीं हैं तो इन चारों सांसदों को उन्हीं देशों में वापस लौट जाना चाहिए जहां से वो आई हैं। डेमोक्रेटिक पार्टी के बहुमत वाले हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव ने ट्रंप की इन बातों को नस्लवादी बताया। सांसदों ने ट्रंप के बयानों की मंगलवार को निंदा भी की। 
विज्ञापन


ट्रंप ने ट्वीट कर कहा था, "डेम्स खुद को चार प्रगतिवादियों से दूर करने की कोशिश कर रहा था, लेकिन अब वो उन्हें गले लगाने के लिए मजबूर हैं। इसका मतलब ये है कि वो समाजवाद का समर्थन कर रहे हैं, इस्त्रायल और अमेरिका से नफरत! डेमोक्रेट्स के लिए ठीक नहीं है।" 
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेसविमेन और डेमोक्रेटिक पार्टी की नेता अलेक्जेंड्रिया ओकासियो कोर्टेज, इलहाम ओमार, राशिदा तलेब और अयान्ना प्रेसले ने कैपिटोल में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया, जिसमें उन्होंने ट्रंप के ट्वीट की निंदा की और उन्हें स्पष्ट रूप से पद छोड़ने को कहा। 

ओमार ने कहा, "यह वो राष्ट्रपति हैं, जिन्होंने हमारे इतिहास के सबसे भ्रष्ट प्रशासन की देखरेख की है। वो अब अमेरिका के हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव में चुनी हुईं सभी रंग की महिलाओं पर नस्लीय हमले कर रहे हैं। यह श्वेत राष्ट्रवादियों का एजेंडा है, चाहे वह चैट रूम में हो रहा हो या राष्ट्रीय टीवी पर हो रहा हो। और अब यह व्हाइट हाउस के बगीचे में पहुंच गया है।" 


ट्रंप ने ट्वीट कर इन चारों पर निशाना साधते हुए कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका को कैसे चलाना चाहिए, इसके बारे में बोलने से पहले उन्हें वापस जाना चाहिए और पूरी तरह से टूटे हुए और अपराध वाले स्थानों को ठीक करने में मदद करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ये प्रगतिशील डेमोक्रेट जहां से आई हैं, वहां की सरकारें पूरी तरह तबाह हैं। ट्रंप के इन्हीं बयानों को डेमोक्रेटिक पार्टी ने नस्लवादी माना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed