फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   The young man tossed the first, when the head came, he strangled the girl, then physical assault; arrested

Poland: युवक ने पहले टॉस किया, हेड आया तो घोंटा युवती का गला, फिर शव के साथ किया दुष्कर्म; गिरफ्तार

Tue, 14 Jan 2025 10:54 AM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कटोविस
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कटोविस Published by: बशु जैन Updated Tue, 14 Jan 2025 10:54 AM IST
सार

युवक पहले युवती को अपने घर ले गया और जब वह सो गई तो उसका गला घोंटकर मार डाला। इसके बाद उसने युवती के शव के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस को युवक ने बताया कि उसने टॉस करके यह फैसला किया था कि वह पहले युवती की हत्या करे या पहले दुष्कर्म करे। टॉस के बाद उसने युवती की हत्या की। 

विज्ञापन
The young man tossed the first, when the head came, he strangled the girl, then physical assault; arrested
आरोपी गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पोलिश शहर में एक युवक ने अपने दिमागी जुनून के चलते युवती की हत्या कर दी। युवक पहले युवती को अपने घर ले गया और जब वह सो गई तो उसका गला घोंटकर मार डाला। इसके बाद उसने युवती के शव के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस को युवक ने बताया कि उसने टॉस करके यह फैसला किया था कि वह पहले युवती की हत्या करे या पहले दुष्कर्म करे। टॉस के बाद उसने युवती की हत्या की। 

विज्ञापन


मामला पोलिश शहर कटोविस का है। पुलिस ने बताया कि युवती विक्टोरिया कोजील्स्का एक पार्टी से घर लौट रही थी। उसकी मुलाकात कार की मरम्मत की दुकान में काम करने वाले माटेउज़ हेपा से हुई। हेपा कोजील्स्का को अपने अपार्टमेंट में ले गया। यहां जब कोजील्स्का सो गई तो हेपा ने उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद युवक ने युवती के शव को प्लास्टिक में लपेटा और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


युवक हेपा ने पुलिस को बताया कि वह अगस्त 2023 से किसी की हत्या करने की प्लानिंग कर रहा था। वह शिकार की तलाश में शहर में घूम रहा था। युवक ने कहा कि एक दिन मुझे कोजील्स्का मिली तो मैंने उसे कहा कि या तो वह मेरे घर चले या अपने घर जा सकती है। उसने मेरे साथ आने की बात कही। हम दोनों घर पर साथ बैठे और कुछ देर बाद कोजील्स्का सो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक ने कहा कि मैं कमरे में घूमता रहा। मैंने उसे जगाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं उठी। फिर मैंने एक टॉस किया। टॉस में हेड रिजल्ट आया इसलिए मैंने उसको मार दिया। मैंने ऐसा क्यों किया, यह मुझे भी नहीं पता। युवक ने कहा कि कभी-कभी मैं मुश्किल फैसले लेने के लिए सिक्के का इस्तेमाल करता हूं। मैं युवती की छाती पर बैठ गया और उसका गला घोंटने लगा। मैंने गला घोंटने का विकल्प चुना क्योंकि उसमें खून नहीं निकला। उसने सांस लेने की कोशिश की, लेकिन उसके पास वापस लड़ने की ताकत नहीं थी। उसने संघर्ष किया, लेकिन बहुत देर हो चुकी थी।


युवक ने कहा कि उसकी हत्या करने के बाद मैंने उसकी लाश के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद मैंने शव को छिपाने की कोशिश की। मैं कुछ भी सोच नहीं पा रहा था। मैंने शव को एक बैग में रखा और उसे जलाने की योजना बनाई, लेकिन मैं ऐसा नहीं कर सका। हत्या करने के बाद मुझे काफी अच्छा लगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed