{"_id":"5c3dd308bdec2273437f9bbd","slug":"the-seeds-of-cotton-sown-on-the-moon-sprout","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन का कमाल, चांद पर बोए गए कपास के बीज, अंकुर आए","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
चीन का कमाल, चांद पर बोए गए कपास के बीज, अंकुर आए
Tue, 15 Jan 2019 06:10 PM IST
अमित मंडल
भाषा, बीजिंग
भाषा, बीजिंग
Published by: अमित मंडल
Updated Tue, 15 Jan 2019 06:10 PM IST
विज्ञापन
चांद पर बीज अंकुरण (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चांद पर भेजे गए चीन के रोवर पर कपास के बीज के अंकुरित होने के बाद पहली बार हमारी दुनिया से बाहर चांद पर कोई पौधा पनप रहा है। वैज्ञानिकों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
चोंगकिंग विश्वविद्यालय के एडवांस्ड टेक्नोलॉजी रिसर्च इंस्टीट्यूट से जारी तस्वीरों के मुताबिक चांग‘ इ-4 के इस महीने चंद्रमा पर उतरने के बाद यह अंकुर एक कनस्तर के भीतर मौजूद जालीनुमा ढांचे से पनपा है।
विज्ञापन
इस प्रयोग के डिजाइन की अगुवाई करने वाले शाइ गेंगशिन ने कहा कि यह पहला मौका है जब मानव ने चंद्रमा की सतह पर जीव विज्ञान में पादप विकास के लिए प्रयोग किए।
विज्ञापन
अंतरिक्ष के क्षेत्र में महाशक्ति बनने की चीन की महत्वाकांक्षा बढ़ाते हुए चांग‘इ-4 तीन जनवरी को चंद्रमा के सबसे दूर के हिस्से में उतरा और प्राकृतिक उपग्रह के कभी न देखे गए हिस्से तक पहुंचने वाला विश्व का पहला अंतरिक्ष यान बन गया।
चोंगकिंग विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने हवा, जल और मिट्टी युक्त 18 सेंटीमीटर का एक बाल्टीनुमा डिब्बा भेजा था। इसके भीतर कपास, आलू एवं सरसों प्रजाति के एक—एक पौधे के बीज के साथ-साथ फ्रूट फ्लाई के अंडे एवं ईस्ट भेजे गए।
विश्वविद्यालय ने बताया कि अंतरिक्षयान से भेजी गई तस्वीरों में देखा गया कि कपास के अंकुर बढ़िया से विकसित हो रहे हैं, लेकिन अब तक अन्य पौधों के बीजों के अंकुरित होने की खबर नहीं है।