{"_id":"678c664da09006a38c0d1b57","slug":"the-right-to-restart-the-war-is-reserved-further-discussion-after-the-list-of-hostages-netanyahu-bluntly-2025-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gaza Ceasefire: 'जंग फिर शुरू करने का अधिकार सुरक्षित, बंधकों की सूची के बाद ही आगे बात', नेतन्याहू की दो टूक","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Gaza Ceasefire: 'जंग फिर शुरू करने का अधिकार सुरक्षित, बंधकों की सूची के बाद ही आगे बात', नेतन्याहू की दो टूक
Sun, 19 Jan 2025 08:11 AM IST
बशु जैन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव
Published by: बशु जैन
Updated Sun, 19 Jan 2025 08:11 AM IST
सार
Israel-Hamas ceasefire Deal : नेतन्याहू ने यह भी कहा कि यह स्थायी समझौता नहीं है। इस्राइल का हमास के साथ जो संघर्ष विराम हुआ है, उसे वे अस्थायी मानते हैं, और जरूरत पड़ने पर लड़ाई जारी रखने का अधिकार रखते हैं। इस्राइल समझौते का उल्लंघन बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगा। हमास इसके लिए जिम्मेदार होगा।
विज्ञापन
बेंजामिन नेतन्याहू, इस्राइली प्रधानमंत्री
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इस्राइल-हमास समझौते को आज से लागू किया जाना है। गाजा में युद्ध विराम समझौते से पहले इस्राइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि इस्राइल को जंग फिर से शुरू करने का अधिकार है। उन्होंने कहा कि जब तक उन्हें हमास की ओर से रिहा होने वाले बंधकों की सूची नहीं मिल जाती, तब तक वे समझौते पर आगे नहीं बढ़ पाएंगे।
नेतन्याहू ने कहा कि इस्राइल समझौते का उल्लंघन बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगा। हमास इसके लिए जिम्मेदार होगा। जरूरत पड़ी तो इस्राइल अमेरिका के समर्थन से फिर से युद्ध शुरू कर सकता है। हम चाहते हैं कि पहले सभी बंधकों को इस्राइल वापस लाया जाए। युद्ध शुरू होने के बाद हमने मध्य पूर्व का चेहरा बदल दिया है।
नेतन्याहू बोले- संघर्ष विराम समझौता अस्थायी
नेतन्याहू ने यह भी कहा कि यह स्थायी समझौता नहीं है। उन्होंने कहा कि इस्राइल का हमास के साथ जो संघर्ष विराम हुआ है, उसे वे अस्थायी मानते हैं, और जरूरत पड़ने पर लड़ाई जारी रखने का अधिकार रखते हैं। नेतन्याहू ने युद्ध विराम शुरू होने से ठीक 12 घंटे पहले राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने दावा किया कि अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का उन्हें समर्थन प्राप्त है।
विज्ञापन
वहीं मध्यस्थ कतर के विदेश मंत्री माजिद अल-अंसारी ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि युद्धविराम समझौता रविवार सुबह 8:30 बजे से लागू हो जाएगा। उन्होंने लोगों को सावधानी बरतने व अधिकारियों के निर्देशों की प्रतीक्षा करने की सलाह दी।
इस बीच, फलस्तीनी सेना के प्रवक्ता ने बंधकों के परिवारों से अपील की है कि वह इस्राइल को आखिरी वक्त में हमले तेज करने से रोकें, अन्यथा इन हमलों में बंधकों की मौत भी हो सकती है। हमास ने कहा कि बंधकों की रिहाई की प्रणाली इस बात पर निर्भर करेगी कि इस्राइल कितने कैदियों को रिहा करता है।
शनिवार सुबह इस्राइल के मंत्रिमंडल ने गाजा में संघर्ष विराम के लिए समझौते को मंजूरी दी थी। जिससे दोनों ओर के दर्जनों बंधकों को रिहा किया जा सकेगा और हमास के साथ 15 महीने से चल रहा युद्ध रुक जाएगा। इस समझौते के तहत अगले छह हफ्तों में 33 बंधकों को रिहा किया जाना है, बदले में इस्राइल की ओर से कैद सैकड़ों फिलिस्तीनियों को रिहा किया जाएगा।
संबंधित वीडियो

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन