फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   The Protestant denominational Southern Baptist Convention faces allegations of sexual abuse

यौन शोषण के आरोपों से घिरे अमेरिका के साउदर्न बैपटिस्ट चर्च

Wed, 13 Feb 2019 03:34 PM IST
अजय सिंह भाषा, शिकागो
भाषा, शिकागो Published by: अजय सिंह Updated Wed, 13 Feb 2019 03:34 PM IST
विज्ञापन
The Protestant denominational Southern Baptist Convention faces allegations of sexual abuse
साउदर्न बैपटिस्ट चर्च - फोटो : PTI

 अमेरिका का सबसे बड़ा प्रोटेस्टेंट संप्रदाय साउदर्न बैपटिस्ट कन्वेंशन यौन शोषण के आरोपों का सामना कर रहा है। एक रिपोर्ट में साल 1998 से लेकर अब तक सैकड़ों दोषियों और 700 से अधिक पीड़िताओं का खुलासा किया गया है।

विज्ञापन


टेक्सास के दो समाचार पत्रों की रिपोर्ट के अनुसार, करीब 380 चर्च नेताओं और स्वयंसेवकों ने यौन शोषण के आरोपों का सामना किया। इनमें से ज्यादातर अपराध तीन साल तक के बच्चों के साथ हुआ।
विज्ञापन


अखबार ने कहा कि कुछ आरोपी अब भी साउदर्न बैपटिस्ट चर्चों में काम कर रहे हैं। रिपोर्ट के जवाब में चर्च के अधिकारियों ने माना कि पीड़ितों की संख्या ज्यादा हो सकती है और उन्होंने पीड़ितों से आगे आने का अनुरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन खुलासों से संप्रदाय की छवि को काफी खतरा है। इस संप्रदाय के करीब 47,000 चर्च हैं और 1.5 करोड़ सदस्य हैं । कैथोलिक चर्च भी इसी तरह के खुलासों का सामना कर रहा है।

कन्वेंशन की कार्यकारी समिति के प्रवक्ता रोजर ओल्डहैम ने कहा कि साउदर्न बैपटिस्ट संगठन की ओर से व्यापक प्रतिक्रिया अगले सप्ताह आ सकती है जब अध्यक्ष जे डी ग्रीअर यौन शोषण अध्ययन पर जानकारी देंगे जो उन्होंने पिछली गर्मियों में किया था।

वेटिकन के विपरीत साउदर्न बैप्टिस्ट कन्वेंशन चर्चों को स्वायत्तता से चलाने की अनुमति देता है और अपने मंत्रियों को नियुक्त करता है जिन्हें ब्रह्मचारी होने और कर्मचारियों की नियुक्ति करने की जरुरत नहीं होती।


मूरे ने कहा, ‘‘संप्रदाय में प्रत्येक धर्मसंघ अपना कामकाज खुद चलाता है। कोई बिशप नहीं होता। कोई निरीक्षक नहीं होता। लेकिन कोई भी चर्च की स्वायत्तता को आड़ नहीं बना सकता।’’ 

रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले दो दशकों में कम से कम 35 मामलों में आरोपी एक चर्च छोड़कर दूसरे में काम करने लग गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed