{"_id":"5ac1bddb4f1c1bc3618b4e52","slug":"the-giant-sundae-created-world-s-longest-ice-cream-dessert-sets-guiness-world-s-record","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार हजार लोगों ने आधे घंटे में खत्म कर दी 14 मीटर लंबी आइसक्रीम, बना विश्व रिकॉर्ड","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
चार हजार लोगों ने आधे घंटे में खत्म कर दी 14 मीटर लंबी आइसक्रीम, बना विश्व रिकॉर्ड
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 02 Apr 2018 12:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका में आयोजित स्पिरिट ऑफ टेक्सस उत्सव में दुनिया की सबसे लंबी आइसक्रीम बनाई गई जिसे गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में जगह मिली। इस आइसक्रीम को बनाने में 500 गैलन यानि करीब 1892.7059 किलोग्राम वनीला आइसक्रीम और कैंडी क्रंच चॉकलेट का इस्तेमाल किया गया। इस उत्सव में हजारों लोगों ने शिरकत की।
विज्ञापन
इसके अलावा इसमें 300 गैलन यानि 1135.62354 किलोग्राम चॉकलेट और स्ट्रॉबेरी सिरप, 2000 कैन क्रीम, 25 पाउंड स्प्रिंकल और 20,000 चेरी का इस्तेमाल हुआ था। आइसक्रीम की कुल लंबाई 1,386.62 मीटर थी।
विज्ञापन
जब आइसक्रीम का बनाई जा रही थी उस वक्त गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड की अधिकारी क्रिस्टीना कॉनलन भी वहां मौजूद थीं यह सुनिश्चित करने के लिए कि सभी दिशा-निर्देशों का ठीक से पालन हो। साथ ही उन्होंने इस बात पर भी ध्यान दिया कि आइसक्रीम की सामग्री मिठाई को ध्यान में रखकर तैयार की गई है या नहीं।
विज्ञापन
औपचारिक तौर पर अपना रिकॉर्ड सर्टिफिकेट पाने के बाद आइसक्रीम को फेस्टिवल में मौजूद 4,000 लोगों ने 30 मिनट में खा लिया। पिछले साल जायन्ट संडे में 'लार्जेस्ट सर्विंग ऑफ चिल पिल' नामक आइसक्रीम बनाने का रिकॉर्ड भी बनाया गया था। जिसका वजन 2,177.24 किलोग्राम था।