फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   The first religious school for transgenders in Bangladesh, more than 150 students will be able to study

बांग्लादेश में ट्रांसजेंडरों के लिए पहला धार्मिक स्कूल, 150 से अधिक छात्र कर सकेंगे अध्ययन

Sat, 07 Nov 2020 08:35 PM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 07 Nov 2020 08:35 PM IST
विज्ञापन
The first religious school for transgenders in Bangladesh, more than 150 students will be able to study
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

बांग्लादेश की राजधानी ढाका में ट्रांसजेंडरों के लिए एक अलग स्कूल खोला गया है। ये एक धार्मिक स्कूल है। यहां पर 150 से अधिक छात्र अध्ययन कर सकेंगे। निजी तौर पर इस मदरसे में इस्लामिक व व्यावसायिक विषयों को पढ़ाया जाएगा। बांग्लादेश में कई ऐसे लोग हैं जो ट्रांसजेंडर के तौर पर पहचान रखते हैं और सरकार ने आधिकारिक तौर पर उन्हें मान्यता दी है।

विज्ञापन


बांग्लादेश में थर्ड जेंडरों को मतदान करने और चुनाव में खड़े रहने का पूरा अधिकार दिया गया है। अभी भी ट्रांसजेंडरों को रूढ़िवादी सामाजिक व्यवस्था के बीच नौकरियों और शिक्षा तक पहुंच बनाना बहुत ही कठिन होता है।
विज्ञापन


इस्लामिक धार्मिक स्कूल मदरसे में तीन मंजिला इमारत की सबसे ऊपरी मंजिल को बदलने वाले मौलवियों में से एक अब्दुर रहमान आजाद ने कहा, जो लोग ट्रांसजेंडर हैं, वे भी इंसान हैं, उन्हें भी शिक्षा का अधिकार है एक गरिमापूर्ण जीवन है। स्कूल में छात्र बंगाली, अंग्रेजी, गणित के साथ-साथ कुरान और इस्लाम के बुनियादी सिद्धांतों को पढ़ना सीखेंगे और कुछ व्यावसायिक प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमारे पास देश भर में उनके लिए स्कूल खोलने की योजना है। कोई भी शिक्षा से वंचित नहीं है। हम सिर्फ 100 से अधिक छात्रों के साथ शुरुआत कर रहे हैं, जो इस्लामी और व्यावसायिक विषयों को सीखेंगे। हम उन्हें मानव संसाधन में बदलना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed