{"_id":"618f36e37c1037757d2d2ce2","slug":"the-female-prisoner-was-forcibly-undress-and-naked-dance-in-jail-by-pakistani-lady-cop-dismissed-from-service","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान: जेल में महिला बंदी को पुलिसकर्मी ने निर्वस्त्र नचाया, नौकरी से धो बैठी हाथ ","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तान: जेल में महिला बंदी को पुलिसकर्मी ने निर्वस्त्र नचाया, नौकरी से धो बैठी हाथ
Sat, 13 Nov 2021 09:24 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Sat, 13 Nov 2021 09:24 AM IST
सार
महिला पर एक बच्चे की हत्या का आरोप था। इस आरोप में उसे गिरफ्तार किया था, पूछताछ के दौरान उसके साथ अमानवीय हरकत की गई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
विस्तार
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में एक महिला कैदी के साथ अमानवीय व्यवहार की घटना सामने आई है। महिला कैदी को शबाना इरशाद नाम की एक महिला पुलिसकर्मी ने जेल में ही कपड़े उतारने पर मजबूर किया, इतना ही नहीं उसे निर्वस्त्र कर डांस भी कराया गया। मामला समाने आने के बाद पुलिस विभाग की ओर से महिला पुलिसकर्मी को बर्खास्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, जांच कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में लिखा कि महिला पुलिसकर्मी ने एक महिला कैदी के खिलाफ अपने पद का गलत इस्तेमाल किया और उसके साथ अमानवीय व्यवहार भी किया। जांच में दोषी पाए जाने पर उसके खिलाफ कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
बच्चे की हत्या के आरोप में हुई थी गिरफ्तारी
जांच रिपोर्ट में सामने आया है कि पुलिसकर्मी शबाना इरशाद ने परी गुल नाम की एक महिला को गिरफ्तार किया था। उस पर एक बच्चे की हत्या का आरोप था। डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस मुहम्मद अजहर अकरम ने बताया कि महिला पुलिसकर्मी ने जेल में सभी के सामने महिला कैदी को कपड़े उतारने पर मजबूर किया। इतना ही नहीं उसे नाचने को भी कहा।
विज्ञापन
बचाव में कुछ भी न कह पाई महिला पुलिसकर्मी
अधिकारियों ने बताया कि महिला कैदी को कोर्ट द्वारा पुलिस रिमांड में भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिसकर्मी जांच कमेटी के सामने अपने बचाव में कुछ भी दलील नहीं पेश कर पाई, जिसके बाद उसे बर्खास्त कर दिया गया है।