फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   The drums resonated in Glasgow: After churning on the safety of the earth, Modi left for home, Indians gathered to bid farewell, PM also played dholak

ग्लास्गो में गूंजे नगाड़े: धरती की सलामती पर मंथन के बाद मोदी स्वदेश रवाना, विदाई देने उमड़े भारतीय, पीएम ने भी बजाया ढोलक

Tue, 02 Nov 2021 11:21 PM IST
सुरेंद्र जोशी पीटीआई, ग्लासगो
पीटीआई, ग्लासगो Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Tue, 02 Nov 2021 11:21 PM IST
सार

स्वदेश रवाना होने के पूर्व पीएम ने ट्वीट कर कहा, 'हमारी धरती के भविष्य को लेकर दो दिन तक गहन विचार विमर्श हुआ। भारत ने न केवल पेरिस में किए गए वादों को पूरा किया है, बल्कि अगले 50 सालों के लिए एक महत्वाकांक्षी एजेंडा भी तय किया है।'

विज्ञापन
The drums resonated in Glasgow: After churning on the safety of the earth, Modi left for home, Indians gathered to bid farewell, PM also played dholak
ग्लास्गो में भारतीयों के बीच पीएम मोदी ने भी ढोलक बजाया - फोटो : video grab

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार रात को स्कॉटलैंड के ग्लास्गो से स्वदेश रवाना हो गए। उन्हें विदाई देने के लिए होटल पर भारतीय समुदाय उमड़ पड़ा। पीएम ने भारतीयों से मुलाकात की। इस दौरान जमकर ढोल-ताशे बजाए गए। पीएम मोदी ने भी ढोल पर थाप जमाई। 

विज्ञापन


देखें वीडियो-

 

पीएम मोदी ने उन्हें विदाई देने पहुंचे युवाओं, बुजुर्गों व बच्चों से गर्मजोशी से मुलाकात की। इस दौरान उनके समर्थन में जमकर नारे लगाए गए। पीएम से मिलने के लिए भारतीय समुदाय के लोग भारतीय परिधानों में सज संवरकर पहुंचे थे। भारतीयों का उत्साह देखते ही बन रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन


अगले 50 सालों का एजेंडा तय किया
जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र के COP26 सम्मेलन में दो दिन भाग लेकर स्वदेश रवाना होने के पहले पीएम ने कहा, 'हमारी धरती के भविष्य को लेकर दो दिन तक गहन विचार विमर्श हुआ। भारत ने न केवल पेरिस में किए गए वादों को पूरा किया है, बल्कि अगले 50 सालों के लिए एक महत्वाकांक्षी एजेंडा भी तय किया है।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed