फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Thailand Crane Collapse Updates Train derails in many killed and injured rescue operations hindi news

Thailand Crane Collapse: थाईलैंड में क्रेन गिरने के कारण पटरी से उतरी ट्रेन, 29 लोगों की मौत; 30 घायल

Wed, 14 Jan 2026 10:35 AM IST
नितिन गौतम वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला। Published by: नितिन गौतम Updated Wed, 14 Jan 2026 10:35 AM IST
सार

थाईलैंड में एक बड़ा रेल हादसा हुआ है। यह हादसा उस वक्त हुआ, जब बैंकॉक से ट्रेन उत्तर पश्चिमी प्रांत जा रही थी, उसी दौरान एक निर्माणाधीन क्रेन, ट्रेन पर गिर गई, जिससे ट्रेन बेपटरी हो गई। 

विज्ञापन
Thailand Crane Collapse Updates Train derails in many killed and injured rescue operations hindi news
थाईलैंड में रेल हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

थाईलैंड में एक बड़ा रेल हादसा हुआ है। दरअसल राजधानी बैंकॉक से थाईलैंड के उत्तर पश्चिमी प्रांत जा रही एक ट्रेन पर निर्माणाधीन साइट की क्रेन गिर गई। इसके बाद ट्रेन भी पटरी से उतर गई। इस हादसे में 29 लोगों की मौत हुई है और करीब 30 लोग घायल हैं। ये दुर्घटना बुधवार सुबह थाईलैंड के सिखियो जिले में हुई। यह क्षेत्र राजधानी बैंकॉक से करीब 230 किलोमीटर दूर है।  
विज्ञापन


कैसे हुआ हादसा?
  • स्थानीय पुलिस अधिकारी ने न्यूज एजेंसी एएफपी को बताया कि हादसे में 22 लोगों की मौत हुई है और 30 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। हालांकि बाद में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 29 हो गया।
  • विज्ञापन
  • हादसे का शिकार हुई रेलगाड़ी उबोन रतचथानी प्रांत जा रही थी।
  • मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, निर्माणाधीन हाई स्पीड रेल प्रोजेक्ट का काम चल रहा था, जिस पर क्रेन काम में लगी थी, जब वहां से ट्रेन गुजर रही थी, तभी क्रेन वहां से गुजर रही ट्रेन पर गिर गई।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • क्रेन गिरने के चलते ट्रेन पटरी से उतर गई और उसमें आग लग गई। फिलहाल आग को बुझा लिया गया है और बचाव कार्य चल रहा है। 
  • हादसे के बाद राहत और बचाव कार्यों का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दिख रहा है कि बचाव कर्मी हादसाग्रस्त ट्रेन को काटकर घायल लोगों को निकाल रहे हैं। 

https://spiderimg.amarujala.com/assets/images/2026/01/14/whatsapp-image-2026-01-14-at-104833-am_6967281a1d283.jpeg

 
ये भी पढ़ें- Iran Unrest LIVE: ईरान में अब तक 2571 लोगों की मौत; आज हो सकती है खामेनेई के विरोधी इरफान सुल्तानी को फांसी

रिपोर्ट के अनुसार, हादसे का शिकार हुई ट्रेन में 195 यात्री सवार थे। हालांकि ये आंकड़ा ट्रेन में सीटों के आधार पर बताया गया है और ट्रेन में असल में कितने यात्री सवार थे, इसका आंकड़ा अलग हो सकता है। थाईलैंड सरकार ने हादसे की जांच के आदेश दिए हैं। हादसा बुधवार सुबह 9 बजे के करीब हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed