{"_id":"68844542153384e1ac014dae","slug":"thailand-cambodia-conflict-unsc-holds-emergency-meeting-border-dispute-concern-across-world-over-tension-2025-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Thailand-Cambodia Conflict: थाईलैंड-कंबोडिया सीमा संघर्ष पर UNSC की आपात बैठक; हालात पर भारत की करीब से नजर","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Thailand-Cambodia Conflict: थाईलैंड-कंबोडिया सीमा संघर्ष पर UNSC की आपात बैठक; हालात पर भारत की करीब से नजर
Sat, 26 Jul 2025 08:31 PM IST
हिमांशु चंदेल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बैंगकॉक
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बैंगकॉक
Published by: हिमांशु चंदेल
Updated Sat, 26 Jul 2025 08:31 PM IST
सार
कंबोडिया और थाईलैंड के बीच सीमा पर दो दिन से जारी संघर्ष के बाद संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने आपात बैठक बुलाई है। दोनों देशों ने एक-दूसरे पर हमले के आरोप लगाए हैं। सीमा से 1.3 लाख से अधिक लोग पलायन कर चुके हैं। आसियान मध्यस्थता की कोशिश में है। अमेरिका, चीन और जापान ने भी संयम और बातचीत की अपील की है।
विज्ञापन
थाईलैंड कंबोडिया के बीच संघर्ष जारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
थाईलैंड और कंबोडिया के बीच हाल ही में भड़के सीमा संघर्ष ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता बढ़ा दी है। इस बीच संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) ने शनिवार को एक आपात बैठक बुलाई। यह बैठक ‘अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा के लिए खतरा’ विषय के तहत आयोजित की गई। कंबोडिया ने इस बैठक की मांग की थी, जिसके बाद यूएनएससी के सभी 15 सदस्य देशों ने मामले को गंभीरता से लिया।
कंबोडिया ने थाईलैंड पर बिना उकसावे के हमला करने और बौद्ध मंदिरों व सीमाई इलाकों को निशाना बनाने का आरोप लगाया है। कंबोडिया का कहना है कि थाई सेना ने जानबूझकर पहले गोलीबारी की और पहले से तय सीमा समझौतों का उल्लंघन किया। दूसरी ओर, थाईलैंड ने भी यूएनएससी को पत्र भेजकर स्पष्ट किया है कि संघर्ष की शुरुआत कंबोडिया ने की थी और उसके सैनिकों ने थाई क्षेत्र में गोलीबारी की।
सीमा पर बढ़ते तनाव से लाखों लोग प्रभावित
थाईलैंड की स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, अब तक 1.3 लाख से अधिक लोग संघर्ष प्रभावित इलाकों से सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन कर चुके हैं। कंबोडिया में भी हजारों लोग घर छोड़ने पर मजबूर हुए हैं। दोनों देशों ने एक-दूसरे के राजदूतों को वापस बुला लिया है और कई सीमा चौकियों को बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- अमेरिकी कोर्ट से ट्रंप को फिर बड़ा झटका, जन्मसिद्ध नागरिकता को खत्म करने की कोशिश पर लगी रोक
भारत की हालात पर नजर
थाईलैंड और कंबोडिया के बीच घटनाक्रम के संबंध में मीडिया के प्रश्नों के उत्तर में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, 'हम कंबोडिया और थाईलैंड के बीच सीमा पर स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहे हैं। भारत के दोनों देशों के साथ घनिष्ठ और मैत्रीपूर्ण संबंध हैं और हमें उम्मीद है कि दोनों पक्ष शत्रुता समाप्त करने और आगे तनाव बढ़ने से रोकने के लिए कदम उठाएंगे।'
आसियान और विश्व नेताओं की अपील
मलयएशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम, जो इस समय आसियान के अध्यक्ष हैं, ने दोनों देशों से बातचीत करने की अपील की है और मध्यस्थता की पेशकश की है। अमेरिका, चीन, जापान और फ्रांस जैसे देशों ने भी दोनों पक्षों से संयम बरतने और कूटनीतिक समाधान अपनाने की मांग की है।
प्राचीन मंदिरों को लेकर पुराना विवाद
थाईलैंड और कंबोडिया के बीच 800 किलोमीटर लंबी सीमा पर दशकों से विवाद चला आ रहा है। विवाद का केंद्र प्राचीन हिंदू मंदिर 'प्रसात ता मुएन थोम' और 'प्रेह विहेयर' हैं। 2011 में भी ऐसे ही एक संघर्ष में 16 लोगों की जान चली गई थी और तब भी UNSC ने निजी बैठक कर हस्तक्षेप किया था।
ये भी पढ़ें- ट्रंप प्रशासन ने स्कूलों को दी राहत, वयस्क शिक्षा और इंग्लिश कोर्स के लिए छह अरब डॉलर की फंडिंग बहाल
ताजा हालात और आगे की राह
हाल ही में 16 और 23 जुलाई को थाई सैनिकों के घायल होने और सीमा पर बारूदी सुरंगों के फटने से हालात और बिगड़े हैं। हालांकि कंबोडिया के प्रधानमंत्री ने 24 जुलाई से संघर्षविराम की बात कही थी, लेकिन थाईलैंड ने उसपर अमल से इनकार कर दिया। वर्तमान में दोनों देश कूटनीतिक दबाव और अंतरराष्ट्रीय निगरानी के बीच हैं। आने वाले दिनों में शांति की दिशा में आसियान की भूमिका महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन