फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Thailand Bangkok shooting many people killed and several injured News In Hindi

Thailand Shooting: पहले अंधाधुंध फायरिंग, फिर खुद को भी मारी गोली; बैंकॉक में हुई गोलीबारी में छह लोगों की मौत

Mon, 28 Jul 2025 01:07 PM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बैंकॉक
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बैंकॉक Published by: शुभम कुमार Updated Mon, 28 Jul 2025 01:07 PM IST
सार

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के ओर टोर कोर मार्केट में सोमवार को हुई भीषण गोलीबारी में छह लोगों की जान चली गई। मरने वालों में चार सिक्योरिटी गार्ड और एक महिला शामिल हैं। हमलावर ने अंधाधुंध फायरिंग के बाद खुद को गोली मार ली। 

विज्ञापन
Thailand Bangkok shooting many people killed and several injured News In Hindi
थाईलैंड में गोलीबारी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

थाइलैंड से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां राजधानी बैंकॉक में एक भीड़भाड़ वाले ताजा खाद्य बाजार में गोलीबारी की घटना में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई। गोलीबारी में जिन लोगों की मौत हुई उनमें चार लोग बाजार के सुरक्षाकर्मी थे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार हमलावर ने बाजार में अंधाधुंध गोलीबारी की और फिर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इस घटना में कुल छह लोग मारे गए, जिसमें हमलावर भी शामिल है।

विज्ञापन


जांच में जुटे पुलिसकर्मी
पुलिस के मुताबिक, हमले के कारणों की जांच की जा रही है। बैंकॉक के बंग सू जिले के डिप्टी पुलिस चीफ वोरापट सुकथाई ने बताया कि यह एक सामूहिक गोलीबारी की घटना है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस हमले का थाईलैंड और कंबोडिया के बीच चल रहे सीमा विवाद से कोई संबंध है या नहीं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Red Sea: नेतन्याहू के लिए गले की हड्डी बने हूती, कहा- गाजा पर हमला नहीं रोका तो हर इस्राइली जहाज को उड़ाएंगे
विज्ञापन
विज्ञापन


थाईलैंड में बढ़ती बंदूक हिंसा
बता दें कि पिछले कुछ वर्षों में थाईलैंड में बंदूक हिंसा की घटनाएं बढ़ी हैं। मई 2025 में यू थोंग जिले के बन डॉन उप-जिले में एक 33 वर्षीय व्यक्ति ने गोलीबारी की, जिसमें दो महिलाओं और एक पुरुष की मौत हो गई। यह घटना वाट यांग सावांग अरोम स्कूल से 50 मीटर दूर हुई, जिसके बाद स्कूल के सभी बच्चों को सुरक्षित निकाला गया।

इससे पहले अक्तूबर 2023 में बैंकॉक के सियाम परागॉन मॉल में एक 14 साल के लड़के ने गोलीबारी की, जिसमें दो लोग मारे गए और कई घायल हुए। अक्तूबर 2022 में पूर्वोत्तर थाईलैंड में एक चाइल्ड केयर सेंटर में हुए हमले में 36 लोगों की मौत हुई, जिनमें 24 बच्चे शामिल थे। उस हमले को रॉयल थाई पुलिस के एक पूर्व सदस्य ने अंजाम दिया था, जिसने बाद में अपनी पत्नी, सौतेले बेटे और खुद को मार लिया।

ये भी पढ़ें:- China Landslide: भारी बारिश से चीन में भूस्खलन, चार की मौत और आठ लापता; बीजिंग में भी बाढ़ का खतरा बढ़ा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed