{"_id":"68871102910157a40f0814dd","slug":"china-heavy-rain-causes-landslide-death-toll-missing-people-flood-risk-increased-in-beijing-2025-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"China Landslide: भारी बारिश से चीन में भूस्खलन, चार की मौत और आठ लापता; बीजिंग में भी बाढ़ का खतरा बढ़ा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
China Landslide: भारी बारिश से चीन में भूस्खलन, चार की मौत और आठ लापता; बीजिंग में भी बाढ़ का खतरा बढ़ा
Mon, 28 Jul 2025 11:26 AM IST
हिमांशु चंदेल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
Published by: हिमांशु चंदेल
Updated Mon, 28 Jul 2025 11:26 AM IST
सार
चीन के हेबेई प्रांत में भारी बारिश के चलते भूस्खलन की घटना में चार लोगों की मौत हो गई जबकि 8 अब भी लापता हैं। बीजिंग में जल स्तर बढ़ने से बाढ़ की आशंका जताई गई है। प्रशासन ने अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
चीन में हुआ भूस्खलन, कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात भी।
- फोटो : ANI
विस्तार
चीन के हेबेई प्रांत में सोमवार को भारी बारिश के बाद भूस्खलन की बड़ी घटना हुई है, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई है और आठ अन्य अब भी लापता हैं। यह हादसा चेंगडे शहर के लुआनपिंग काउंटी के एक गांव में हुआ, जहां राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी है।
घटना के बाद स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन दल तुरंत मौके पर पहुंच गए और लापता लोगों की तलाश शुरू की गई। प्रशासन ने बताया कि भूस्खलन बारिश के कारण जमीन के ढहने से हुआ, जिससे कई लोग मलबे में दब गए।
लुआनपिंग काउंटी में मलबे ने मचाई तबाही
स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि लगातार बारिश से जमीन की परतें ढह गईं और गांव में रहने वाले कई लोग इसकी चपेट में आ गए। राहत दलों ने चार शव बरामद कर लिए हैं जबकि आठ लोगों की तलाश जारी है। आशंका जताई जा रही है कि सभी लोग मलबे के नीचे फंसे हो सकते हैं। राहत कार्य में मशीनों के साथ-साथ स्निफर डॉग्स का भी सहारा लिया जा रहा है। प्रशासन ने कहा कि अगले कुछ घंटों में और बारिश होने की आशंका है, जिससे हालात और बिगड़ सकते हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- चीन के दबाव में सांस्कृतिक मंच हुआ राजनीति का शिकार, बदला गया ताइवान का झंडा और नाम; जानें पूरा मामला
बीजिंग में भी बाढ़ की चेतावनी
चीन के जल संसाधन मंत्रालय ने बताया कि बीजिंग में लगातार चार दिनों से हो रही भारी बारिश के चलते बाढ़ का खतरा काफी बढ़ गया है। शहर के पूर्वोत्तर में स्थित मीयून जलाशय में रविवार को पिछले 60 वर्षों का सबसे अधिक पानी का बहाव दर्ज किया गया है। मंत्रालय ने स्थानीय प्रशासन से कहा है कि जलस्तर और वर्षा की सटीक निगरानी की जाए और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत चेतावनी जारी की जाए।
छोटी नदियों में भी बाढ़ की आशंका
जल संसाधन मंत्रालय ने यह भी कहा कि छोटे और मध्यम आकार की नदियों में भी जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है, जिससे बाढ़ की संभावना बन गई है। ग्रामीण इलाकों में विशेष निगरानी रखने और लोगों को पहले ही सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं। विशेष रूप से उन क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करने को कहा गया है जहां पहाड़ों के किनारे गांव बसे हैं, क्योंकि वहां भूस्खलन की घटनाएं अधिक होने की संभावना रहती है।
ये भी पढ़ें- भारत की मदद के लिए मोहम्मद यूनुस ने कहा धन्यवाद, डॉक्टर्स से बोले- आपका दिल बहुत बड़ा
राहत और बचाव कार्यों में जुटी एजेंसियां
घटनास्थल पर स्थानीय प्रशासन के साथ-साथ राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल की टीमें भी पहुंच गई हैं। खोजी कुत्तों, ड्रोन और अन्य आधुनिक उपकरणों के जरिए लापता लोगों की तलाश की जा रही है। सरकार ने चेतावनी दी है कि जिन क्षेत्रों में अधिक वर्षा हो रही है, वहां स्कूल और कार्यालयों को बंद रखने के भी आदेश दिए जा सकते हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि चीन में हाल के वर्षों में भूस्खलन और बाढ़ की घटनाएं बढ़ी हैं।