फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Tesla Cybertruck parked outside Trump Tower in Las Vegas catches fire Elon Musk reaction

US: ट्रंप टावर में टेस्ला साइबर ट्रक में विस्फोट, एक व्यक्ति की मौत; मस्क बोले- ऐसा पहले कभी नहीं देखा

Thu, 02 Jan 2025 02:57 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लास वेगास
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लास वेगास Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Thu, 02 Jan 2025 02:57 AM IST
सार

डोनाल्ड ट्रंप के लास वेगास स्थित ट्रंप टावर के बाहर खड़े टेस्ला साइबर ट्रक में आग लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना में सात अन्य लोग घायल भी हुए हैं। घटना की लास वेगास पुलिस जांच कर रही है। वहीं, एलन मस्क ने घटना के बाद प्रतिक्रिया दी है और कहा है कि उन्होंने ऐसा पहले कभी नहीं देखा है। 

विज्ञापन
Tesla Cybertruck parked outside Trump Tower in Las Vegas catches fire Elon Musk reaction
डोनाल्ड ट्रंप और एलन मस्क। - फोटो : PTI

विस्तार

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लास वेगास स्थित ट्रंप इंटरनेशनल होटल के बाहर टेस्ला के साइबर ट्रक में विस्फोट और आग लगने का मामला सामने आया है। इस घटना में एक व्यक्ति के मारे जाने और सात अन्य लोगों के घायल होने की भी खबर है। इस घटना का एक वीडियो भी वायरल हुआ है। वहीं, लास वेगास पुलिस विभाग ने इस घटना की जांच शुरू कर दी है। वहीं, टेस्ला के मालिक एलन मस्क ने वाहन में आग लगने की घटना को लेकर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि अभी तक उन्होंने कभी ऐसा नहीं देखा है। 

विज्ञापन


घटना के वायरल वीडियो में होटल के बाहर टेस्ला साइबर ट्रक को आग की लपटों में घिरा दिखाया गया है। क्लार्क काउंटी के प्रवक्ता ने बताया कि सुबह 8:40 बजे के आसपास वैलेट क्षेत्र में आग लगने की सूचना मिली थी। हालांकि तब किसी के घायल होने की खबर नहीं है, लेकिन होटल के पास की सड़कें बंद कर दी गई।  
विज्ञापन

 
 होटल से मेहमानों को नहीं मिला कोई संदेश
मारिसा नाम की एक अन्य एक्स यूजर ने होटल से वीडियो साझा करते हुए लिखा है कि वे ट्रंप होटल में ठहरे हुए हैं। 26वीं मंजिल पर लिफ्ट बंद हैं और गलियारे धुएं से भरे हुए हैं। होटल से मेहमानों को अभी तक कोई संदेश नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एलन मस्क ने दी प्रतिक्रिया, कहा- ऐसा पहले कभी नहीं देखा
टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने कहा कि टेस्ला कंपनी की एक वरिष्ठ टीम डोनाल्ड ट्रंप के लास वेगास होटल के बाहर साइबरट्रक में हुए विस्फोट की जांच कर रही है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि जैसे ही हमें कुछ पता चलेगा, हम और जानकारी पोस्ट करेंगे। विस्फोट साइबर ट्रक में पहले से रखे आतिशबाजी वाले बम की वजह से हुआ है। हमने ऐसा कुछ पहले कभी नहीं देखा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed