{"_id":"5e94f7158ebc3e6fd10027da","slug":"terrorist-organization-is-trying-to-recruit-unemployed-man-amid-lockdown","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन के बीच बेरोजगारों की भर्ती की फिराक में है आतंकी संगठन","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
लॉकडाउन के बीच बेरोजगारों की भर्ती की फिराक में है आतंकी संगठन
Tue, 14 Apr 2020 05:04 AM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Tue, 14 Apr 2020 05:04 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
कोरोना वायरस के संक्रमण से एक ओर जहां भारत समेत पूरी दुनिया त्रस्त है, वहीं, लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद और हिजबुल मुजाहिदीन जैसे पाकिस्तान स्थित कई आतंकी संगठन इसका फायदा उठाने की फिराक में हैं।
विज्ञापन
ये आतंकी संगठन खराब अर्थव्यवस्था के चलते बेरोजगार हुए युवाओं को गुमराह कर उन्हें आतंकी बना भर्ती करने में लगे हैं। ऐसे में सरकारों को सतर्क रहने की जरूरत है, नहीं तो हालात बदतर हो सकते हैं। यह दावा बेल्जियम के थिंक टैंक साउथ एशिया डेमोक्रेटिक फ्रंट ने किया है।
विज्ञापन
फ्रंट के निदेशक डॉ. सिगफ्राइड वुल्फ के मुताबिक, अरसे से जिहादी समूह आर्थिक संकट में लोगों को बरगलाते रहे हैं। खासकर अफगानिस्तान और पाकिस्तान के सीमावर्ती क्षेत्रों में।
विज्ञापन
एजेंसियां-सोशल मीडिया करे बेनकाब
फ्रांस में निर्वासित होकर रह रहे पाकिस्तानी पत्रकार ताहा सिद्दीकी ने कहा, महामारी के दौरान कट्टरपंथी समूह और इस्लामी आतंकी अपनी नापाक हरकतों को पूरा करने के लिए एकजुट हो सकते हैं। इस वक्त सुरक्षा एजेंसियों और सोशल मीडिया को इन आतंकी समूहों को बेनकाब करने और रोकने के लिए मिलकर काम करने की जरूरत है। दक्षिण एशिया के विशेषज्ञ जुनैद कुरैशी के मुताबिक, ऐसे में ऐसी खबरें तकलीफ देने वाली होती हैं।