{"_id":"5c3e233dbdec2273182aa776","slug":"terrorist-attack-on-kenya-hotel-al-shabab-take-responsibility","type":"story","status":"publish","title_hn":"केन्या की राजधानी नैरोबी के पांच सितारा होटल में आतंकी हमला, 15 लोगों की मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
केन्या की राजधानी नैरोबी के पांच सितारा होटल में आतंकी हमला, 15 लोगों की मौत
Wed, 16 Jan 2019 01:39 AM IST
Trainee Trainee
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Trainee Trainee
Updated Wed, 16 Jan 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
केन्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केन्या की राजधानी नैरोबी के एक होटल परिसर में मंगलवार को हुए आत्मघाती बम हमले और गोलीबारी में 15 लोगों की मौत हुई है। नैरोबी में पांच साल बाद इस तरह का यह पहला आतंकवादी हमला है।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस सूत्रों ने बताया कि मुठभेड़ अभी चल रही है।पहचान गुप्त रखने की शर्त पर पुलिस सूत्र ने बताया कि अभी तक 15 लोगों के मरने की पुष्टि हुई है। हमारे वरिष्ठ आपको इस संबंध में और जानकारी तथा लोगों की नागरिकता की सूचना देंगे।
विज्ञापन
दूसरे सूत्र ने भी मृतकों की संख्या की पुष्टि की है। हालांकि उनका कहना है कि अभी तक कई जगहों की तलाश पूरी नहीं हुई है।हमला पांच सितारा डुस्टीडी-2 होटल परिसर में हुआ। उसमें 101 कमरों का होटल, रेस्तरां, और कई स्थानीय तथा अंतर्राष्ट्रीय कंपनियों के दफ्तर हैं। हमला स्थानीय समयानुसार दोपहर तीन बजे एक जोरदार धमाके से शुरू हुआ।
विज्ञापन
आतंकवादी गतिविधियों पर निगरानी रखने वाले एक खुफिया समूह की वेबसाइट के मुताबिक अलकायदा से जुड़े सोमालिया के आतंकी संगठन अल शबाब ने हमले की जिम्मेदारी ली है। उसने 2013 में भी नैरोबी के एक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में भी इसी तरह का हमला किया था।
केन्याई पुलिस प्रमुख जोसेफ बोईनेट ने कहा, "इस बात की पुष्टि हो चुकी है कि यह आपराधिक गतिविधि तीन बजे आई एंड एम बैंक में पार्किंग में खड़े तीन वाहनों और ड्यूसिट होटल में धमाके के साथ शुरू हुई थी।