फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Telangana Man Colleague Die In Saudi Arabia Desert After Losing GPS Signal news in hindi

Saudi Arabia: जीपीएस फेल होने के बाद रेगिस्तान में भटक गया तेलंगाना का शख्स, पानी की कमी-थकान के कारण हुई मौत

Sun, 25 Aug 2024 10:07 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रियाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रियाद Published by: श्वेता महतो Updated Sun, 25 Aug 2024 10:07 AM IST
सार

तेलंगाना निवासी और सूडान के एक नागरिक रेगिस्तान की चिलचिलाती गर्मी के बीच बिना खाना और पानी के फंस गए। उनके मौत के चार दिन बाद दोनों का शव गुरुवार को मिला।

विज्ञापन
Telangana Man Colleague Die In Saudi Arabia Desert After Losing GPS Signal news in hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सऊदी अरब के रब अल खली रेगिस्तान में पानी की कमी और थकान के कारण तेलंगाना के एक 27 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान मोहम्मद शहजाद के तौर पर की गई है, जो करीमनगर का रहने वाला था। वह सऊदी अरब के एक टेलीकम्यूनिकेशन कंपनी में पिछले तीन वर्षों से नौकरी कर रहा था। बता दें कि अल खली रेगिस्तान सऊदी अरब के दक्षिणी क्षेत्र में 650 किमी तक फैला हुआ है। यह अपनी कठोर परिस्थितियों के लिए बहुत मशहूर है। 
विज्ञापन


यह घटना तब घटी, जब जीपीएस सिस्टम के फेल होने के बाद मोहम्मद शहजाद सूडान के एक नागरिक के साथ रास्ता भटक गया। इस दौरान शहजाद का मोबाइल भी बंद हो गया। वे अब किसी को भी फोन नहीं कर पा रहे थे। जैसे ही उनके वाहन का ईंधन खत्म हो गया, वे दोनों रेगिस्तान की चिलचिलाती गर्मी के बीच बिना खाना और पानी के फंस गए। 
विज्ञापन


दोनों ने इस गर्मी में खुद को बचाने के लिए बहुत संघर्ष किया, लेकिन पानी की कमी और थकान के कारण दोनों की मौत हो गई। उनके मौत के चार दिन बाद दोनों का शव गुरुवार को मिला। उनका शव रेत के टीलों के बीच उनके वाहन के पास ही मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed