फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Teen arrested over attacks on elderly Sikh tourist and two others in New York on charges of Hate Crime news in Hindi

न्यूयॉर्क: हेट क्राइम के आरोप में किशोर गिरफ्तार, बुजुर्ग सिख पर्यटक के अलावा दो अन्य सिखों पर किया था हमला

Fri, 15 Apr 2022 04:26 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 15 Apr 2022 04:26 PM IST
सार

पुलिस ने लूट, मारपीट, उत्पीड़न और हेट क्राइम के आरोपों में ब्राउंसविले के वर्नन डगलस को ब्रुकलिन में गुरुवार को गिरफ्तार किया था। डगलस ने कथित तौर पर तीन मार्च को 70 वर्षीय निर्मल सिंह के मुंह पर मुक्का मार दिया था।

विज्ञापन
Teen arrested over attacks on elderly Sikh tourist and two others in New York on charges of Hate Crime news in Hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

अमेरिका के न्यूयॉर्क में क्वीन्स में तीन सिख लोगों पर हमले में कथित संलिप्तता के आरोप में एक 19 वर्षीय किशोर को गिरफ्तार किया गया है। उसके खिलाफ हेट क्राइम (नफरती अपराध) का आरोप लगाया गया है। इनमें से एक हमला इसी महीने एक बुजुर्ग सिख पर्यटक पर हुआ था, जिसे भारत के महावाणिज्य दूतावास ने बहुत परेशान करने वाला बताते हुए इसकी कड़ी निंदा की थी।

विज्ञापन


पुलिस ने लूट, मारपीट, उत्पीड़न और हेट क्राइम के आरोपों में ब्राउंसविले के वर्नन डगलस को ब्रुकलिन में गुरुवार को गिरफ्तार किया था। डगलस ने कथित तौर पर तीन मार्च को 70 वर्षीय निर्मल सिंह के मुंह पर मुक्का मार दिया था। इसके बाद हमलावर वहां से भाग गया था। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए न्यूयॉर्क पुलिस विभाग की हेट क्राइम टास्कफोर्स ने जांच शुरू की थी।
विज्ञापन


निर्मल सिंह भारत से न्यूयॉर्क सिटी घूमने आए थे। इस हमले में उनकी नाक की हड्डी टूट गई थी और उनके चेहरे पर चोट आई थी। सोशल मीडिया पर सामने आई उनकी तस्वीरों में उनकी पगड़ी, चेहरे और कपड़ों पर खून साफ देखा जा सकता है। न्यूयॉर्क में भारत के महावाणिज्य दूतावास ने इस हमले की कड़ी निंदा की है और कहा है कि हम जांच कर रही पुलिस के संपर्क में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस हमले के बाद निर्मल सिंह ने भारत लौटने का फैसला लिया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किया गया आरोपी इसी सप्ताह समान इलाके में दो सिख व्यक्तियों पर हुए हमले में भी शामिल रहा था। इस मामले में एक और आरोपी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। दोनों ने दो सिखों पर हमला किया था और उनकी पगड़ी उतार दी थी, मारपीट की थी और उनके पैसे लूट लिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed