फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Taliban rule in Afghanistan US State Department spokesperson said India can make a positive impact

तालिबान राज: अमेरिका ने कहा- अफगानिस्तान पर सकारात्मक प्रभाव डाल सकता है भारत

Sun, 12 Sep 2021 07:01 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, लंदन
एजेंसी, लंदन Published by: देव कश्यप Updated Sun, 12 Sep 2021 07:01 AM IST
सार

अमेरिकी विदेश मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने कहा कि भारत की अफगानिस्तान में न सिर्फ अहम भूमिका हो सकती है बल्कि निवेश के कारण भविष्य में उसका वहां सकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।

विज्ञापन
Taliban rule in Afghanistan US State Department spokesperson said India can make a positive impact
तालिबान के सर्मथन में निकली महिलाओं की रैली के साथ आतंकी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बतौर प्रमुख क्षेत्रीय ताकत और अमेरिकी सहयोगी के रूप में भारत की अफगानिस्तान में न सिर्फ अहम भूमिका हो सकती है बल्कि निवेश के कारण भविष्य में उसका वहां सकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। यह बात अमेरिकी विदेश मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने कही है।

विज्ञापन


अमेरिकी विदेश विभाग के लंदन स्थित हिंदू/उर्दू प्रवक्ता जेड तरार का कहना है, क्षेत्रीय सहयोगी और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) के निर्वाचित सदस्य के रूप में भारत को अफगान में एक भूमिका निभानी है। मानवीय सहायता और अतीत में किया गया निवेश अफगानिस्तान के भविष्य पर अच्छा असर डाल सकता है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, अफगान मुद्दे पर हम न्यूयॉर्क, नई दिल्ली और  वाशिंगटन में भारत के साथ गहन विचार-विमर्श कर रहे हैं। 9/11 हमलों की 20वीं बरसी के अवसर पर एक साक्षात्कार में तरार ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के संदेश को दोहराया कि अमेरिका ने अफगान युद्ध में अलकायदा के नेटवर्क को खत्म करने का अपना मिशन हासिल कर लिया है। अब अमेरिका भारत जैसे समान दृष्टिकोण वाले साझेदारों और लोकतंत्रों के साथ काम करेगा ताकि अफगानिस्तान के लोगों को सहारा देने पर ध्यान दिया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


सैन्य वापसी के समय और तरीके पर उठ रहे सवालों का दिया जवाब
तरार ने स्पष्ट किया कि यह अमेरिका के लिए युद्ध समाप्त करने का समय था। वहां एक उद्देश्य था, अल कायदा को खत्म करना। उसे हमने वर्षों पहले पूरा कर लिया। हमने पिछले 20 वर्षों में एक हजार अरब डॉलर से अफगान सैनिकों को प्रशिक्षित किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed