फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Taliban rule in Afghanistan 12-member council with presence of Mullah Baradar and former President Karzai will run the regime

तालिबान राज: मुल्ला बरादर और पूर्व राष्ट्रपति करजई की मौजूदगी वाली 12 सदस्यीय परिषद चलाएगी शासन

Wed, 25 Aug 2021 04:04 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, काबुल
एजेंसी, काबुल Published by: देव कश्यप Updated Wed, 25 Aug 2021 04:04 AM IST
सार

  • अफगानिस्तान में शासन व्यवस्था संभालने के लिए 12 सदस्यीय परिषद के गठन की घोषणा 
  • परिषद में सात सदस्यों के नाम पर सहमति बनी

विज्ञापन
Taliban rule in Afghanistan 12-member council with presence of Mullah Baradar and former President Karzai will run the regime
तालिबान प्रतिनिधिमंडल के सदस्य मुल्ला अब्दुल गनी बरादरी (मध्य) के साथ - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

तालिबान ने युद्धग्रस्त अफगानिस्तान में शासन व्यवस्था संभालने के लिए मंगलवार को राष्ट्रपति व अमीरों की बजाय एक 12 सदस्यीय परिषद के गठन की घोषणा की। एक वरिष्ठ तालिबान अधिकारी ने स्पूतनिक न्यूज एजेंसी से कहा, इस परिषद में सात सदस्यों के नाम पर सहमति बन गई है।

विज्ञापन


इस परिषद में राष्ट्रपति पद के संभावित उम्मीदवार व तालिबान के सह संस्थापक मुल्ला अब्दुल गनी बरादर के अलावा तालिबान के संस्थापक मुल्ला उमर के बेटे मुल्ला याकूब, अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति हामिद करजई, पिछली सरकार में तालिबान व अन्य विपक्षी गुटों के साथ वार्ता के लिए गठित राष्ट्रीय सुलह उच्च परिषद के प्रमुख अब्दुल्ला अब्दुल्ला, प्रतिबंधित हक्कानी आतंकी नेटवर्क का शीर्ष नेता व अमेरिका की तरफ से 50 अरब डॉलर का इनामी खलील-उर-रहमान हक्कानी, पूर्व अफगान गृह मंत्री हनीफ अतमार और तालिबान के साथ विभिन्न विपक्षी गुटों की सुलह कराने वाला इस्लाम पार्टी का नेता ‘काबुल का कसाई’ गुलबुद्दीन हिकमतयार शामिल हैं।
विज्ञापन


बाकी पांच सदस्यों का नाम तय होना बाकी है। हालांकि सूत्रों ने कहा कि अफगान नेशनल आर्मी मार्शल अब्दुल रशीद दोस्तम और बल्ख के पूर्व गवर्नर अता मोहम्मद नूर परिषद में शामिल नहीं होंगे। तालिबान ने अभी तक इस परिषद के गठन की अधिकृत घोषणा नहीं की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed