फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Taliban Minister mullah nooruddin turabi says cutting off hands executions necessary in afganistan

अफगानिस्तान: तालिबान लागू करेगा अपना क्रूर कानून, नेता तुराबी बोले- खौफ बनाए रखने को हाथ-गला काटने जरूरी

Sat, 25 Sep 2021 12:10 PM IST
प्रशांत कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Sat, 25 Sep 2021 12:10 PM IST
सार

अफगानिस्तान पर तालिबान का राज शुरू हो चुका है। तालिबान भले ही 1990 वाला दौर नहीं लौटने का दावा कर रहा हो, लेकिन तालिबान के एक पुराने नेता ने कहा कि लोगों में डर और भय पैदा करने के लिए फांसी देना और हाथ काटना जरूरी है। बता दें कि अफगानिस्तान में अब भी बहुत से लोग फंसे हुए हैं जो तालिबान के शासन से डरे और सहमे हुए हैं, ये लोग वहां से निकलना चाह रहे हैं, लेकिन इनके पास निकलने का कोई विकल्प नहीं है। 

विज्ञापन
Taliban Minister mullah nooruddin turabi says cutting off hands executions necessary in afganistan
मुल्ला नूरुद्दीन तुराबी, तालिबानी नेता - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अफगानिस्तान में दो दशक बाद तालिबानी हुकूमत लौटने के बाद भी फांसी की सजा देना, लोगों के हाथ काटने जैसी क्रूर सजा देने का सिलसिला जारी रहेगा। ये बात कोई और नहीं बल्कि खुद तालिबान की स्थापना करने वाले संस्थापकों में एक संस्थापक मुल्ला नूरुद्दीन तुराबी ने कही है। तुराबी ने एक विदेशी मीडिया को दिए इंटरव्यू में कहा कि वो गलती करने वालों को पुराने तरीके से ही सजा देगा, इसमें महिलाओं को पत्थर मारना और चोरी करने पर हाथ काट देना शामिल है। तुराबी ने कहा कि गलती करने वालों की हत्या करने और अंग-भंग किए जाने का दौर जल्द लौटेगा, लेकिन इस बार शायद यह सार्वजनिक नहीं होगा।

विज्ञापन


तालिबान के मंत्री बने मुल्ला नूरूद्दीन तुराबी ने कहा है कि वो सार्वजनिक जगहों पर किसी कैदी या आरोपी को फांसी नहीं देगा। बल्कि, कैदियों को फांसी अब जेल में ही दी जाएगी। पहले तालिबान किसी स्टेडियम में या फिर सड़कों पर किसी शख्स को फांसी देकर उसकी लाश को चौराहों पर लटका देता था, लेकिन अब तालिबान उसे सार्वजनिक नहीं करेगा। जिस कैदियों को सजा देनी होगी उसे चुपचाप ही सजा दे दी जाएगी। 
विज्ञापन


अफगानिस्तान में तालिबान की हुकूमत चलेगी
काबुल में तालिबानी नेता तुराबी ने साक्षात्कार के दौरान कहा कि सभी ने हमारे नियम-कानूनों की आलोचना की, लेकिन हमने उनके कानूनों और उनकी सजा के बारे में कुछ भी नहीं बोला। अब अफगानिस्तान पर तालिबान की हुकूमत चलेगी, इसमें कोई भी हमें नहीं बताएगा कि हमारा कानून कैसा होना चाहिए। हम इस्लाम को पालन करने वाले लोग हैं और हम कुरान के हिसाब से अपने कानून तैयार करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed