फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Taliban kills top media officer of Afghanistan Government and violence continues news in Hindi

अफगानिस्तान में हिंसा: तालिबानी आतंकियों ने की सरकार के मीडिया प्रमुख की हत्या

Fri, 06 Aug 2021 04:32 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 06 Aug 2021 04:32 PM IST
सार

लंबे समय से हिंसा के दौर से जूझ रहे अफगानिस्तान में ये सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। तालिबान की ओर से की जा रहीं इन हिंसक घटनाओं और हत्याओं की फेहरिस्त अफगान सरकार के शीर्ष मीडिया अधिकारी दावा खान मेनापाल का नाम जुड़ गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तालिबान ने मेनापाल की हत्या तब कर दी जब वह नमाज पढ़ रहे थे।

विज्ञापन
Taliban kills top media officer of Afghanistan Government and violence continues news in Hindi
तालिबानी आतंकी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अफगानिस्तान में सरकारी मीडिया व सूचना केंद्र के प्रमुख दावा खान मेनापाल की तालिबानी आतंकवादियों ने शुक्रवार को हत्या कर दी। आंतरिक मंत्रालय के अधिकारी ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि तालिबान ने मेनापाल की हत्या शुक्रवार की नमाज पढ़ते वक्त की। मेनापाल ने राष्ट्रपति अशरफ गनी की आउटरीच टीम में प्रवक्ता के तौर पर भी सेवाएं दी थीं। 

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार तालिबान के एक प्रवक्ता ने कहा मेनापाल की हत्या मुजाहिदीन द्वारा किए गए एक खास हमले में की गई और उनके कर्मों के लिए सजा दी गई। उल्लेखनीय है कि युद्धग्रस्त देश में विरोधियों की आवाजें दबाने के लिए तालिबानी आतंकवादी कई हत्याएं कर चुके हैं। इनमें सामाजिक कार्यकर्ता, नौकरशाह, न्यायाधीश शामिल हैं।
विज्ञापन


बता दें कि तालिबान और अफगानिस्तान के सुरक्षा बलों के बीच लड़ाई पिछले कुछ महीनों में तेज हुई है। अमेरिकी और नाटो सैनिकों ने भी अफगानिस्तान से अपने सैनिकों को पूरी तरह से वापस बुला लिया है। ऐसी स्थिति में तालिबान छोटे प्रशासनिक जिलों को अपने नियंत्रण में ले चुका है और अब प्रांतीय राजधानियों को कब्जा करने की कोशिशें कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, भारत ने गुरुवार को कहा था कि वह छह अगस्त को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की बैठक में अफगानिस्तान में बिगड़ रहे हालात को लेकर अपने विचार साझा करेगा। इसके साथ ही, तालिबान की हिंसा को देखते हुए व्यापक संघर्ष विराम के लिए जोर देगा। उल्लेखनीय है कि अगस्त माह के लिए यूएनएससी की अध्यक्षता भारत के पास है।


संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट के अनुसार अफगानिस्तान में बढ़ते संघर्ष के कारण इस साल की शुरुआत से लेकर अब तक करीब तीन लाख 60 हजार लोग विस्थापित होने के लिए मजबूर हुए हैं। अफगानिस्तान में संयुक्त राष्ट्र के सहायता अभियान ने शहरी इलाकों में लड़ाई तुरंत बंद करने का आह्वान किया है। इसने कहा है कि आम जनता हिंसा का शिकार हो रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed