तालिबान का तांडव: अमेरिकी हेलीकॉप्टर से लटकाया शव, पूरे शहर में घुमाया, वायरल वीडियो में दावा
अफगानिस्तान में भीषण हिंसा को अंजाम देने वाले तालिबान की निर्ममता का दौर अभी समाप्त होता नहीं दिख रहा है। अमेरिका के मददगार एक व्यक्ति को अमेरिका के ही हेलीकॉप्टर से लटकाकर फांसी देने और शहर में घुमाने का एक वीडियो तालिबानी आतंक की कहानी स्पष्ट तौर पर बयां कर रहा है।
विस्तार
अमेरिकी सैनिकों की अफगानिस्तान से वापसी पूरी होते ही यहां तालिबान का तांडव शुरू हो गया है। एक वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि तालिबानी आतंकवादियों ने अमेरिका के एक मददगार को अमेरिका के ही हेलीकॉप्टर से लटकाकर फांसी दी और फिर पूरे शहर में घुमाया। तालिबान ने महीनों चले भीषण हिंसा के दौर के बाद अफगानिस्तान की सत्ता करीब 20 साल बाद फिर से हासिल की है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह हेलीकॉप्टर भी अमेरिका का ही था। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो अफगानिस्तान के कांधार का है। इस वीडियो में अमेरिकी ब्लैकहॉक हेलीकॉप्टर को उड़ते हुए देखा जा सकता है, जिससे रस्सी से एक शव लटका था। इस वीडियो को कई पत्रकारों और मीडियाकर्मियों ने शेयर किया है। कई लोगों ने इसके लिए अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन को जिम्मेदार ठहराया है।
If this is what it looks like… the Taliban hanging somebody from an American Blackhawk… I could vomit. Joe Biden is responsible.
विज्ञापन विज्ञापन
pic.twitter.com/muHLEi3UvK — Liz Wheeler (@Liz_Wheeler) August 30, 2021
वीडियो में यह साफ नहीं हो रहा है कि हेलीकॉप्टर से लटका व्यक्ति जीवित है या नहीं। लेकिन, कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि तालिबानी आतंकियों ने एक व्यक्ति के शव को बांधा था जिसकी उन्होंने हत्या की थी। डेली मेल की एक रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका ने पिछले महीने अफगानिस्तान में कम से कम सात ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर पहुंचाए थे। इसके अलावा पिछले 20 साल से वह यहां जो इन्वेंटरी बना रहा था वह अलग है। अमेरिकी सैनिकों की वापसी के बाद ये सभी साजोसामान अफगानिस्तान में ही रह गए हैं।