{"_id":"640a965370712f660e0710a3","slug":"taliban-governor-killed-in-blast-in-afghanistan-ahmadi-muslims-houses-set-on-fire-in-bangladesh-2023-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"World News: अफगानिस्तान में बम धमाका, तालिबान गवर्नर की मौत; बांग्लादेश में अहमदी मुस्लिमों के घर जलाए","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
World News: अफगानिस्तान में बम धमाका, तालिबान गवर्नर की मौत; बांग्लादेश में अहमदी मुस्लिमों के घर जलाए
Fri, 10 Mar 2023 08:00 AM IST
गुलाम अहमद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल
Published by: गुलाम अहमद
Updated Fri, 10 Mar 2023 08:00 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अफगानिस्तान के बल्ख में बड़ा बम धमाका हुआ है। इस धमाके में बल्ख प्रांत के तालिबानी गवर्नर दाऊद मुजामिल की मौत हो गई। पुलिस कमांड के प्रवक्ता मोहम्मद आसिफ वजीरी ने कहा, यह धमाका एक प्रशासनिक बैठक के दौरान हुआ। उन्होंने बताया कि इस धमाके की जिम्मेदारी आईएस आतंकी संगठन के खोरासान समूह ने ली है। धमाके में दाऊद मुजम्मिल के अलावा दो अन्य लोगों की मौत हो गई है। बता दें, धमाका बृहस्पतिवार की सुबह हुआ था। यह पता नहीं चल सका ह कि यह किस तरह का ब्लास्ट था।
विज्ञापन
बांग्लादेश में अहमदी मुस्लिमों के 200 से ज्यादा घर-दुकान जलाए
बांग्लादेश में अल्पसंख्यक अहमदी मुस्लिमों के 200 से ज्यादा घर-दुकानों में लूटपाट के बाद आग लगा दी गई। अंतरराष्ट्रिय मानवाधिकार समिति (आईएचआरसी) की रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तरी बांग्लादेश के पंचागढ़ जिले में अहमदनगर कस्बे में अहमदी मुसलमानों के 189 घरों और 50 दुकानों को उन्मादी भीड़ ने लूटने के बाद आग के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
पाकिस्तान में होली खेलकर लौटे हिंदू डॉक्टर का चालक ने गला रेता
पाकिस्तान में चर्चित हिंदू डॉक्टर धर्मदेव राठी की चालक हनीफ लेघारी ने घर के अंदर गला रेतकर हत्या कर दी है। आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। त्वचा विशेषज्ञ डॉ. राठी घटना से कुछ देर पहले होली खेलकर घर लौटे थे। चालक इससे नाराज था।
विज्ञापन
अमेरिका में भारतीय मूल की प्रोफेसर से नस्लभेद, केस दर्ज
भारतीय मूल की प्रो. लक्ष्मी बालचंद्र ने नस्लीय भेदभाव का आरोप लगाते मैसाचुसेट्स स्थित बैबसन कॉलेज के खिलाफ मुकदमा दायर किया है। एंटरप्रेन्योरशिप की एसोसिएट प्रो. लक्ष्मी ने कहा, उनके शोध रिकॉर्ड के बावजूद उन्हें अनुसंधान करने और कई नेतृत्व पदों और अवसरों से वंचित रखा गया।
रूस ने यूक्रेन के शहरों पर किये मिसाइल हमले, 6 मौतें
रूस ने गुरुवार को पूरे यूक्रेन में आवासीय भवनों और महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे पर मिसाइल और ड्रोन से भीषण हमला किया। इस हमले में छह लोगों की मौत हो गई। हमले के कारण एक परमाणु संयंत्र से बिजली ग्रिड को आपूर्ति घंटों ठप रही, जिससे बिजली के लिए हाहाकार मच गया। तीन हफ्तों में यह इस तरह का यह सबसे बड़ा हमला बताया जा रहा है। यूक्रेन में रात भर हवाई हमले के सायरन बजते रहे। हमलों ने लड़ाई के अग्रिम मोर्चे से दूर पश्चिमी यूक्रेन सहित देश के एक बड़े हिस्से को निशाना बनाया। वहीं, राष्ट्रपति व्लादीमीर जेलेंस्की ने कहा कि रात में रूसी गोलीबारी ऐसे समय हुई, जब ज्यादातर लोग सो रहे थे। उन्होंने कहा कि यह मास्को का यूक्रेनी लोगों को फिर से डराने का प्रयास था।
ब्रिटेन के नए शरणार्थी कानून पर संयुक्त राष्ट्र को आपत्ति
संयुक्त राष्ट्र के शरणार्थी संगठन (यूएनएचसीआर) ने ब्रिटेन के नए शरणार्थी कानून मसौदे पर आपत्ति जताते हुए कहा कि यह मसौदा अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था और नियमों का स्पष्ट उल्लंघन करने वाला है। संगठन का कहना है कि अगर इस मसौदे को कानून के तौर पर लागू किया गया तो जीवन को जोखिम में डालकर शरण लेने ब्रिटेन तक पहुंचने वाले लोग शरणार्थी संरक्षण पाने का अधिकार खो देंगे। जबकि, शरण पाने के इच्छुक लोगों की व्यक्तिगत परिस्थितियों की जांच किए बिना ही उन्हें हिरासत में रखना या फिर देश से निकाला देना अंतरराष्ट्रीय नियमों और शरणार्थी संधि का उल्लंघन होगा। इसकी वजह से लंबे समय से चली आ रही एक मानव कल्याण परंपरा प्रभावित होगी।