{"_id":"63d5746959690870ae504e9b","slug":"taliban-government-orders-private-universities-not-to-allow-registration-for-girls-2023-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Taliban: तालिबान सरकार का फरमान, निजी विश्वविद्यालय लड़कियों के लिए पंजीकरण की न दें अनुमति","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Taliban: तालिबान सरकार का फरमान, निजी विश्वविद्यालय लड़कियों के लिए पंजीकरण की न दें अनुमति
Sun, 29 Jan 2023 12:45 AM IST
वीरेंद्र शर्मा
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, काबुल
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, काबुल
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Sun, 29 Jan 2023 12:45 AM IST
सार
अफगानिस्तान में निजी विश्वविद्यालयों में दाखिला लेने के लिए सरकार अलग से परीक्षा लेती है, जिसकी निगरानी उच्च शिक्षा मंत्रालय करता है। हर साल मंत्रालय प्रवेश परीक्षा की तारीख भी तय करता है।
विज्ञापन
तालिबान सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
अफगानिस्तान में तालिबान सरकार ने निजी विश्वविद्यालयों को आदेश दिया है कि वयस्क होने तक लड़कियों को प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकरण की अनुमति न दी जाए। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, निजी विश्वविद्यालयों की एसोसिएशन ने कहा कि तालिबान के उच्च शिक्षा मंत्रालय ने उन्हें एक चिट्ठी लिखकर लड़कियों के नामांकन स्थगित करने के लिए कहा है। पत्र में कहा गया है कि अगली सूचना तक छात्राओं को पंजीकरण की अनुमति नहीं है और इस फैसले का उल्लंघन करने पर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
अफगानिस्तान में निजी विश्वविद्यालयों में दाखिला लेने के लिए सरकार अलग से परीक्षा लेती है, जिसकी निगरानी उच्च शिक्षा मंत्रालय करता है। हर साल मंत्रालय प्रवेश परीक्षा की तारीख भी तय करता है। मालूम हो कि पिछले साल 20 दिसंबर को तालिबान के उच्च शिक्षा मंत्रालय ने सार्वजनिक और निजी विश्वविद्यालयों में लड़कियों की शिक्षा को निलंबित कर दिया था। उस प्रतिबंध के बाद अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, कनाडा, जापान, नीदरलैंड, नॉर्वे, स्पेन, स्विट्जरलैंड और यूरोपीय संघ के देशों ने तालिबान को ऐसा नहीं करने की चेतावनी दी थी।