फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Taliban denies business transactions in Pakistani currency

पाकिस्तान को झटका: पाक मुद्रा में कारोबारी लेन-देन से तालिबान का इनकार

Mon, 13 Sep 2021 02:22 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, काबुल।
एजेंसी, काबुल। Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 13 Sep 2021 02:22 AM IST
सार

तालिबान के संस्कृति मंत्री अहमदुल्लाह वासिक ने इससे साफ इनकार कर दिया। वासिक के अनुसार पाकिस्तानी मुद्रा में बड़े कारोबारी लेन-देन की खबर में कोई सचाई नहीं है।

विज्ञापन
Taliban denies business transactions in Pakistani currency
पाकिस्तानी मुद्रा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

तालिबान ने पाकिस्तान के उस दावे को खारिज कर दिया है, जिसमें कहा गया कि उससे कारोबारी लेन-देन के लिए अफगानिस्तान को पाकिस्तानी मुद्रा चुकानी होगी।

विज्ञापन


साथ ही उन्होंने कहा कि तालिबान के लिए उनके देश की पहचान मायने रखती हैं। ऐसा उलटा निर्णय वे कभी नहीं ले सकते जो देश के खिलाफ हो। पाकिस्तान की चाल के खिलाफ अफगान नागरिक भी खड़े हो गए हैं। सोशल मीडिया पर उन्हाेंने अफगानी मुद्रा अफगान अफगानी को अपनी पहचान बताया। उन्हाेंने पाकिस्तानी प्रस्ताव को देश का अपमान माना।
विज्ञापन


पाकिस्तान ने कहा था, पाकिस्तानी रुपया देकर डॉलर बचाएंगे
पाकिस्तान वित्त व राजस्व मंत्री शौकत तरीन ने अपनी संसद की स्थायी समिति से कहा था कि अफगानिस्तान से कारोबारी लेन-देन पाकिस्तानी रुपए में होगा। सरकार इससे काफी डॉलर बचाएगी। पाकिस्तान के कारोबारी फोरम के उपाध्यक्ष अहमद जवाद ने इसे अच्छा कदम बताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे करेंसी स्वैप समझौता कहा जा रहा था, जिसमें दो देशों के लेन-देन में अमेरिकी डॉलर का उपयोग नहीं किया जाता। पाकिस्तान को उम्मीद थी कि ऐसा करके वह अपनी मुद्रा भी मजबूत कर लेगा।

कई अन्य देशों से भी ऐसा ही करने की चाहत
केवल अफगानिस्तान ही नहीं पाकिस्तान कई अन्य देशों के साथ भी लेन-देन के लिए पाकिस्तानी रुपया उपयोग करने की योजना बना रहा है। ऐसे देशों की पहचान के लिए टास्क फोर्स बनाई जा रही थी। पाकिस्तानी उद्योग समूह के पूर्व अध्यक्ष अंजुम निसार ने इस संकट के समय को पाकिस्तान के लिए बहुहितकारी करार देते हुए अफगानिस्तान से कारोबार कई गुना बढ़ाने का सुझाव दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed