फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Taliban crisis Big discrepancy in Biden administration figures not only 200 thousands of US citizens left in Afghanistan

तालिबान संकट: 200 नहीं हजारों अमेरिकी नागरिक अफगानिस्तान में छूटे, सवालों के घेरे में बाइडन प्रशासन

Sun, 05 Sep 2021 06:16 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, सेन डिएगो
एजेंसी, सेन डिएगो Published by: देव कश्यप Updated Sun, 05 Sep 2021 06:16 AM IST
सार

  • राहत कार्य में जुटे विभिन्न समूहों का दावा, ग्रीन कार्ड धारकों की गिनती ही नहीं कर रही सरकार
  • बाइडन प्रशासन ने एक सूची जारी कर कहा था कि करीब 200 लोग अफगानिस्तान में छूट गए हैं और उन्हें लाने के लिए विशेष विमान भेजा जाएगा
  • सेन डिएगो के एक स्कूल के प्रवक्ता होवार्ड शेन ने बताया कि वह कई ऐसे परिवारों को जानते हैं जो वापस नहीं आए

विज्ञापन
Taliban crisis Big discrepancy in Biden administration figures not only 200 thousands of US citizens left in Afghanistan
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन - फोटो : ANI

विस्तार

अफगानिस्तान से सेना वापस बुलाने के बाद बाइडन प्रशासन अब अपने नागरिकों की सुरक्षित वापसी को लेकर सवालों के बीच घिर गया है। अमेरिकी सरकार के आंकड़ों में बड़ी गड़बड़ी का दावा करते हुए बचाव कार्य में जुटे तमाम समूहों ने कहा, 200 नहीं हजारों अमेरिकी नागरिक अभी अफगानिस्तान में फंसे। बाइडन प्रशासन ने एक सूची जारी कर कहा था कि करीब 200 लोग अफगानिस्तान में छूट गए हैं और उन्हें लाने के लिए विशेष विमान भेजा जाएगा।

विज्ञापन


बचाव समूहों के अनुसार बहुत सारे लोग तो वापसी के लिए पंजीकरण ही नहीं करा पाए थे और अमेरिकी दूतावास बंद हो गया। इसके अलावा बाइडन प्रशासन ने वापस लाने वालों में तमाम ग्रीन कार्ड धारकों की तो गिनती नहीं की। सेन डिएगो के एक स्कूल के प्रवक्ता होवार्ड शेन ने बताया कि वह कई ऐसे परिवारों को जानते हैं जो वापस नहीं आए। इनमें कई बच्चे और महिलाएं हैं जो तालिबान की बर्बरता के बीच वहां फंसे हैं।
विज्ञापन


ग्रीन कार्ड धारकों से वर्षों तक कर वसूला अब संकट में छोड़ दिया
बहुत से ऐसे ग्रीन कार्ड धारक ऐसे हैं जो कई वर्षों तक अमेरिका में रहे। सरकार ने उनसे कर वसूले, इनमें से कई के बच्चे अमेरिका में पैदा हुए और उन्हें वहां की नागरिकता भी मिली। ये कुछ काम के लिए अफगानिस्तान आए और इस संकट के दौर में बाइडन प्रशासन उन्हें यहीं छोड़ दिया। इनकी वापसी के लिए कोई ठोस व्यवस्था नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


विदेश मंत्री दावा कर रहे पर कैसे लाएंगे यह पता नहीं
विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने हालांकि इस बीच बयान दिया था कि ग्रीन कार्ड धारकों को वापस लाया जाएगा। लेकिन उन्होंने आंकड़ा नहीं दिया। साथ ही कोई योजना भी नहीं दी। तालिबान ने काबुल हवाई अड्डे पर कब्जा कर लिया है। विमानों की आवाजाही ठप है। ऐसे में वहां फंसे हजारों अमेरिकियों की वापसी कैसे होगी।

अकेले कैलिफोर्निया के 400 लोग फंसे
कैलिफोर्निया के एक बचाव समूह ने दावा किया कि अकेले कैलिफोर्निया के 400 लोग अभी भी अफगानिस्तान में फंसे हैं। इनमें 79 ग्रीन कार्ड धारक हैं और 30 से अधिक बच्चे  भी शामिल हैं।

फोन कर बचाने की गुहार लगा रहे लोग
एलाइड एयरलिफ्ट ने बताया कि उनके पास कई नागरिकों के फोन आ रहे हैं जो उन्हें वहां से बचाकर वापस लाने की गुहार लगा रहे हैं। लेकिन इनकी सुनने वाला कोई नहीं। समूह ने दावा किया कि उसके पास 250 परिवारों की जानकारी है जो अब भी अफगानिस्तान में फंसे हैं।


अमेरिका का दावा 6000 नागरिकों को सुरक्षित निकाला
सरकारी आंकड़ों की मानें तो करीब 6,000 नागरिकों को सेना के विमानों से सुरक्षित वापस लाया गया है। सरकार का दावा है कि अब करीब 400 नागरिक अफगानिस्तान में छूटे हैं और उनकी वापसी के प्रयास जारी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed