{"_id":"61353cdc8ebc3e144e5ccd24","slug":"taliban-announced-new-inclusive-government-in-afghanistan-to-be-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालिबान : अफगानिस्तान में नई समावेशी सरकार की जल्द की जाएगी घोषणा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
तालिबान : अफगानिस्तान में नई समावेशी सरकार की जल्द की जाएगी घोषणा
Mon, 06 Sep 2021 03:25 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, काबुल
एजेंसी, काबुल
Published by: Kuldeep Singh
Updated Mon, 06 Sep 2021 03:25 AM IST
सार
- अनामुल्ला सामंगानी ने कहा, भावी सरकार के ढांचे और स्वरूप का अभी नहीं दिया कोई ब्योरा
- खुफिया एजेंसी आईएसआई चीफ फैज हमीद के नेतृत्व में पाकिस्तानी वरिष्ठ अधिकारियों का एक दल पहुंचा काबुल
विज्ञापन
तालिबान प्रतिनिधिमंडल के सदस्य
- फोटो : Agency (File Photo)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अफगानिस्तान में चुनी हुई सरकार को अपदस्थ करने के बाद उस पर अपना नियंत्रण कायम करने वाले तालिबान ने रविवार को कहा कि नई सरकार की घोषणा जल्द होगी। साथ ही कहा यह समावेशी सरकार होगी। अब हम पूरी तरह से एक स्वतंत्र अफगानिस्तान में रह रहे हैं।
विज्ञापन
पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई चीफ फैज हमीद के नेतृत्व में पाकिस्तानी वरिष्ठ अधिकारियों के एक दल के काबुल पहुंचने के बाद तालिबान के सांस्कृतिक आयोग के सदस्य अनामुल्ला सामंगानी ने तोलो न्यूज के हवाले से कहा कि नई सरकार का एलान जल्द किया जाएगा।
विज्ञापन
सामंगानी ने हालांकि भावी सरकार के ढांचे और स्वरूप का कोई ब्योरा नहीं दिया। इतना जरूर कहा कि नई समावेशी सरकार में सभी लोग अपना प्रतिनिधित्व देख सकेंगे। आईएसआई चीफ के अचानक काबुल दौरे पर पाकिस्तानी मीडिया ने हालांकि कहा है कि वह तालिबान के बुलावे पर काबुल गए हैं।
विज्ञापन
भावी सरकार की कमान संभालने वाले बरादर अभी पाकिस्तान में करवा रहे इलाज
उल्लेखनीय है कि अफगानिस्तान की नई सरकार की कमान तालिबान के शीर्ष नेता मुल्ला अब्दुल गनी बरादर संभालने वाले हैं, लेकिन वह तालिबान गुटों की आपसी लड़ाई में घायल हो गए हैं और फिलहाल पाकिस्तान में अपना इलाज करवा रहे हैं।